
सिंगापुर – ईरान के साथ वार्ताएं बिना किसी ठोस निष्कर्ष के जारी हैं, तथापि आवश्यकता पडने पर सैन्य कार्यवाही करने के लिए हम पूर्णतः तैयार हैं । हमारे पास उत्कृष्ट तथा पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद का भंडार उपलब्ध है । यह वक्तव्य अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यहां दिया । उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त न हों, यही अमेरिका की नीति है।
हेगसेथ ने आगे कहा कि चायना के बढते प्रभाव की पृष्ठभूमि में समूचे एशिया में स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है । इस क्षेत्र पर किसी एक देश का प्रभुत्व स्थापित न होने देना भी अमेरिकी नीति का एक महत्त्वपूर्ण अंग है ।
इसके साथ ही अमेरिका की यह अपेक्षा है कि उसके मित्र राष्ट्र भविष्य में सुरक्षा संबंधी दायित्वों में अधिक योगदान दें । उन्होंने यह भी कहा कि समृद्ध देशों को अमेरिका द्वारा अनुदान प्रदान करने का युग अब समाप्त हो चुका है ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop