गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की घटना

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां के ग्रामीण क्षेत्र खेडा में २८ मई को बकरी ईद के दिन संध्याकाल में सूर्या चौहान नाम के युवक की उसके कुछ परिचित मुसलमान मित्रों ने चाकू से गोदकर अत्यंत नृशंसता से हत्या कर दी । पुराने झगडे का प्रतिशोध लेने के लिए आरोपीयों ने सूर्या को भ्रमणभाष कर चौधरी विद्यालय के समीप वाली गली में बुलाया था । वहां असद, नवाब, फरहान, आतिफ एवं सारिक सहित अन्य युवकों ने सूर्या को पकडा एवं उस पर बडे चाकू से कई वार किए । उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सा के समय उसकी मृत्यु हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाकू से गोदने से पहले आरोपी मुसलमान लडकों ने सूर्या को समीप बुलाया था । उसके उपरांत आरोपियों ने सूर्या से पूछा, ‘तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है क्या ?’ यह पूछते ही उन्होंने उस पर चाकू से आक्रमण कर दिया एवं वह खून में लथपथ हो गया ।
सूर्या आक्रमण के समय चिल्लाया तो उसका भाई यश चौहान एवं उसकी मां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे । परिजन आते देख सभी मुसलमान अपराधी लडके सूर्या को गंभीर स्थिति में छोडकर वहां से भाग गए । परिजनों द्वारा घायल युवक को शीघ्र ही नोएडा के सेक्टर-६२ स्थित फोर्टिस चिकित्सालाय में ले जाया गया किन्तु डॉक्टरों के कठिन प्रयासों के उपरांत भी चिकित्सा के समय सूर्या की मृत्यु हो गई ।
खेडा गांव में बडा तनाव, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
सूर्या की मृत्यु का समाचार प्रसारित होते ही पूरे गांव में भारी रोष एवं तनाव का वातावरण निर्माण हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा रीना भाटी एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए । इस हत्या के विरोध में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भीषण आक्रोश है । उन्होंने मांग की है कि ‘सभी आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए एवं उन्हें कारावास में बंद करने के साथ-साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए ।’
क्षेत्र में भारी पुलिस तैनाती
जिलाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने सूचित किया कि कुछ संदिग्धों को बंदी बना कर पूछताछ की जा रही है । सतर्कता के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है एवं निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या