केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का आरोप ।

थिरुवनंतपुरम् (केरल) – ‘वन्दे मातरम्’ का पूरा गीत गाना आवश्यक नहीं है, यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है । जब पहले केवल २ अंतरे गाए जाते थे, तब खड़े रहने की भी आवश्यकता नहीं होती थी । ‘वन्दे मातरम्’ का पूर्ण गायन करना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीति का हिस्सा है । मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में पूरा गीत गाया गया, जो नहीं होना चाहिए था । इसके बाद राज्य सरकार ने कडा निर्णय लिया है, ऐसा प्रतीत होता है । यही भूमिका अपनाई जानी चाहिए, ऐसा वक्तव्य केरल के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने दिया ।
राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के अभिभाषण के समय केरल विधानसभा में ‘वन्दे मातरम्’ पूरा न गाए जाने पर भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया था । इसके बाद विजयन ने इस विषय पर अपनी भूमिका स्पष्ट की । राज्यपाल की उपस्थिति वाले कार्यक्रमों में ‘वन्दे मातरम्’ पूर्ण रूप से प्रस्तुत करने के केंद्र सरकार के निर्देश हैं, परन्तु केरल विधानसभा ने उनका पालन नहीं किया । यह राज्यपाल का अपमान है । ‘१५० वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘वन्दे मातरम्’ का अनादर किया गया’, ऐसा आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक व्ही मुरलीधरन ने लगाया ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !