Padmanabhaswamy Temple : श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की सुरक्षा में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है तथा आभूषण भी सुरक्षित हैं – मंदिर प्रशासन का स्पष्टीकरण

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

थिरूवनंतपुरम् (केरलम्) – यहां के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के करोडों रुपए के सोने के बिस्कुट एवं सिक्के गायब हुए हैं तथा मंदिर की सुरक्षा में त्रुटियां हैं, ऐसा समाचार गुप्तचर ब्योरे के माध्यम से प्रकाशित हुआ था । मंदिर के प्रशासनिक विभाग इन सभी समाचारों को पूर्णतया निरस्त किया है । ये सभी झूठे समाचार तथा आधारहीन अफवाएं हैं, ऐसा विभाग ने स्पष्ट किया है ।

१. मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने इस संदर्भ में एक विज्ञप्ति प्रसारित कर कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे का उचित व्यवस्थापन नहीं किया जाता तथा मंदिर की सुरक्षा में त्रुटियां हैं, ये आरोप पूर्णतया तथ्यहीन हैं । ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्राप्त इस पवित्र क्षेत्र को अपकीर्त करने के लिए तथा जनता में भ्रम फैलाने हेतु जानबूझकर ऐसे झूठे समाचार फैलाए जा रहे हैं । पद्मनाभस्वामी मंदिर की प्रचंड संपत्ति एवं आभूषण अत्यंत कडी सुरक्षा में एवं पवित्र भावना के साथ सुरक्षित रखे जाते हैं, इसके लिए भी उन्होंने आश्वस्तत किया ।

२. मंदिर का संपूर्ण परिसर सदैव ही सीसीटीवी की निगरानी में होता है । यहां का सुरक्षा विभाग एवं पुलिसकर्मी इस पर ध्यान रखे होते हैं । कोई भी मूल्यवान वस्तु को यदि एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करनी हो, तब भी उसे पहले सुरक्षा अधिकारियों को सूचित कर उनकी उपस्थिति में ही ले जाई जाती है । मंदिर में आनेवाले तथा बाहर जानेवाले प्रत्येक कर्मचारी की कडी जांच की जाती है । ऐसा होते हुए भी मंदिर में किसीप्रकार की चोरी अथवा अनियमितता नहीं हुई है, ऐसा प्रशासन ने स्पष्ट किया है ।

३. मंदिर में आनेवाले श्रद्धालु एवं जनता ऐसी किसी भी भ्रामक बात पर विश्वास न करें, ऐसा प्रशासन ने अनुरोध किया है ।

४. श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर शतकों से भक्ति, विश्वास एवं अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक के रूप में खडा है । श्रद्धालुओं का मंदिर के प्रति का विश्वास पूर्णरूप से सार्थक है तथा इससे घबराने का अथवा चिंता का कोई भी कारण नहीं है, ऐसा इस विज्ञप्ति में कहा गया है ।

संपादकीय भूमिका

प्रशासन द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण सत्य है अथवा झूठ, इसकी जांच होनी चाहिए ।