लश्कर-ए-तैयबा की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा सैन्यदल प्रमुख को खुली धमकी

इस्लामाबाद ( पाकिस्तान ) – कोई भी पाकिस्तानी नेता यदि इजरायल के साथ संबंध स्थापित करने का प्रयास करेगा , तो उसकी हत्या कर दी जाएगी , उसे समाप्त कर दिया जाएगा तथा नष्ट कर दिया जाएगा , ऐसी धमकी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उपप्रमुख सैफुल्ला कसूरी ने दी है । अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का इजरायल के साथ राजनयिक संबंध सुधारने हेतु प्रस्तुत ‘ अब्राहम अकॉर्ड्स ’ ( इस्लामी देशों द्वारा इज़रायल को ‘ राष्ट्र ’ के रूप में मान्यता देना ) प्रस्ताव पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया । इसके बाद कसूरी द्वारा उपरोक्त धमकी देने का वीडियो सामने आया ।
कसूरी की इस धमकी के कारण पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के बढते प्रभाव पर प्रश्नचिह्न खडा हो गया है । कट्टरपंथी संगठन देश के राजनीतिक तथा सैन्य प्रमुखों पर दबाव बना रहे हैं , जिससे चिंता व्यक्त की जा रही है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण