किले पर ‘ईदगाह’ का निर्णय न्यायप्रविष्ट, फिर भी मार्ग अवरुद्ध कर नमाज पढी !
नमाज पढने के समय हिन्दुओं को किले के दुर्गादेवी मंदिर में प्रवेश निषेध l

मुंबई, २७ मई (वार्ता.) – ठाणे जिले के कल्याण में स्थित दुर्गाडी किले पर कथित ‘ईदगाह’ का निर्णय न्यायप्रविष्ट है । ऐसा होने पर भी दुर्गाडी किले के बाहर सहस्रों मुसलमान विगत अनेक वर्षों से यहां का मार्ग अवरुद्ध कर नमाज पढते हैं । संतापजनक तथ्य यह है कि नमाज पढने के समय दुर्गाडी किले के दुर्गादेवी मंदिर में हिन्दुओं का प्रवेश निषेध कर दिया जाता है । भोजशाला में भी शुक्रवार को नमाज पढने के समय हिन्दुओं को सरस्वती माता की पूजा करने पर अब तक प्रतिबंध लगाया गया था । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला हिन्दुओं की ही होने का निर्णय दिए जाने के पश्चात हिन्दू वहां अब प्रतिदिन पूजा-अर्चना कर सकते हैं ।
🚨 Durgadi Fort in Thane is turning into a “Second Bhojshala”!
Even while the matter of the so-called ‘Eidgah’ is still sub-judice, roads are being blocked for Namaz
❗ Hindus are stopped from entering the Shri Durgadevi Temple during Namaz time.
Shiv Sena leader Gopal Landge… pic.twitter.com/sb7vRtNzTn
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 27, 2026
ईदगाह न होने के प्रमाण इस प्रकार हैं !
क्षोभजनक विषय यह है कि दुर्गाडी किले के श्री दुर्गादेवी मंदिर के भी मस्जिद होने का दावा मुसलमानों ने किया था ; परंतु किले की वास्तुकला मंदिर की ही है, ऐसा निर्णय न्यायालय ने दिया है । इसके साथ ही इस कथित ‘ईदगाह’ का विषय भी वर्तमान में कल्याण जिला न्यायालय में प्रविष्ट है । दुर्गाडी किले की इस दीवार के ‘ईदगाह’ होने का प्रलाप मुसलमान कर रहे हैं । ‘ईदगाह’ के दोनों ओर मीनारें होती हैं । वैसी मीनारें इस दिवार में नहीं हैं । ‘ईदगाह’ के मध्य में मुस्लिम धर्मगुरुओं का उद्बोधन करने के लिए स्थान होता है, वैसा स्थान भी इस दिवार के मध्य में नहीं है । ऐसा होने पर भी वर्षों से मुसलमानों की झुंडशाही के सम्मुख नतमस्तक होकर प्रशासन द्वारा मार्ग पर नमाज पढने को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है ।
पुलिस हिन्दुओं को मंदिर जाने से न रोके ! – शिवसेनादुर्गाडी किले पर श्री दुर्गादेवी का मंदिर है । नमाज पढने के समय पुलिस मंदिर जाने से हिन्दुओं को रोकती है । मंदिर जाना हमारा धार्मिक अधिकार है । पुलिस हमें उससे न रोके । इसके विपरीत मार्ग अवरुद्ध कर अवैध रूप से नमाज पढनेवालों पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग शिवसेना जिलाप्रमुख गोपाल लांडगे ने की । |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba