हिन्दुओं की शिकायत के उपरांत महानगरपालिका ने बकरों को रखने के लिए बनाया गया अनधिकृत अवैध शेड गिराया !
हिन्दू ने प्रत्युत्तर में बलि के लिए लाए सूअर !

मीरा रोड (जिला ठाणे) – बकरीद की पृष्ठभूमि पर मीरा रोड के एक गृहनिर्माण संस्था में २५ बकरे लाने के विषय पर रात्रि में विवाद हुआ । उसका परिवर्तन हिंसा में होकर एक युवक पर ब्लेड से प्रहार किया गया । ये बकरे तात्कालिक रूप से रखने के लिए अनुमति मांगी गई थी ; परंतु इमारत के मुसलमान पदाधिकारियों ने अधिकृत बैठक किए बिना बकरों के लिए शेड के निर्माण की अनुमति दी । इसका हिन्दू निवासियों ने विरोध किया । (संगठित हुए हिन्दुओं का अभिनंदन ! – संपादक) इस प्रकरण में भाजपा की नगरसेविका, हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी तथा हिन्दू निवासियों ने पुलिस एवं महानगरपालिका में शिकायत प्रविष्ट की । शिकायत का संज्ञान लेते हुए पालिका ने वह शेड गिरा दिया ; परंतु बकरे वहीं होने के कारण रात्रि के समय तनाव और अधिक बढ गया । शेड गिराए जाते समय ही मुसलमानों ने पुनः विरोध किया । इस समय एक मुसलमान ने एक हिन्दू युवक पर ब्लेड से प्रहार किया । इस प्रकरण में अपराध पंजीकृत किया गया है तथा शेख अबुल रहीम शेख (आयु ४४ वर्ष) को बंदी बनाया गया है ।
🚨 Mira Road, Thane: Abul Rahim Sheikh attacks a Hindu over a dispute regarding goats
After Hindus complained, the Municipal Corporation demolished the unauthorised shed built for housing goats
in Poonam Cluster SocietyIn retaliation to the attack, Hindus brought a pig for… pic.twitter.com/ldDrZJm0Lo
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 26, 2026
इस संघर्ष के समय हिन्दुओं ने प्रत्युत्तर देने के लिए बलि देने हेतु यहां सूअर लाया । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूअर को अपने नियंत्रण में ले लिया ।
भाजपा द्वारा मुंबई महानगरपालिका तथा पुलिस को पत्र : अवैध कुर्बानी न होने देने की मांग !
मुंबई की इमारतों में होनेवाली संभावित अवैध कुर्बानी के विषय पर भाजपा ने आक्रामक भूमिका अपनाते हुए प्रशासन को पत्र लिखा है । मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने महानगरपालिका तथा मुंबई पुलिस को पत्र भेजकर ‘गृहनिर्माण संस्थाओं में कोई भी अवैध कुर्बानी न हो’, ऐसी मांग की है । इस पत्र पर विभिन्न विधायकों तथा गणमान्य व्यक्तियों के हस्ताक्षर हैं । भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने भी इस मांग का समर्थन किया है तथा ‘प्रशासन कठोर कार्रवाई करे’, ऐसी मांग की है ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री