बकरी ईद की पृष्ठभूमि में परिवहन मंत्री की चेतावनी।

मुंबई – बकरी ईद की पृष्ठभूमि में राज्य में गोमाता की अवैध ढुलाई, अवैध बूचडखानों तथा गोवंशों पर होनेवाले अमानवीय अत्याचारों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कठोर रुख अपनाया है । ‘गोमाता की तस्करी एवं हत्या किसी भी परिस्थिति में सही नहीं जाएगी’, ऐसी आक्रामक चेतावनी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी है ।
उन्होंने आगे कहा कि,
१. विशेष त्योहारों के समय गोमाता की तस्करी बढ जाती है । गोवंशों को ठूंसकर, भूखा रखकर, अमानवीय तरीके से वाहनों में भरा जाता है । यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, अपितु हिन्दू समाज की श्रद्धा पर आघात है ।
२. राज्य ने देशी गाय को ‘राज्यमाता’ का सम्मान दिया है । पवित्र गोमाता की हत्या कर उसकी अवैध ढुलाई करनेवालों को कानून का कठोर पाठ पढाया जाएगा । गोसंरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है ।
राज्य में विशेष जांच अभियान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार २५ से २८ मई के मध्य युद्धस्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, उपप्रादेशिक अधिकारी, सीमा जांच नाके तथा यातायात तंत्र को परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, मुंबई सहित प्रमुख शहरों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष नाकाबंदी तथा वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा ।
पशुओं की ढुलाई करनेवाले प्रत्येक वाहन की कडी जांच की जाएगी । आवश्यक अनुमति, प्रमाणपत्र तथा पशु कल्याण नियमों का पालन हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी । नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्यवाही कर वाहन अधिग्रहित किए जाएंगे । इस अभियान में परिवहन विभाग के साथ स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, पशुसंवर्धन विभाग तथा विभिन्न गोसेवा तथा पशु कल्याण संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा । अवैध बूचडखानों तक पशुओं की आपूर्ति रोकने के लिए विशेष दल भी नियुक्त किए गए हैं । विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य