अभाविप के छात्रों ने इतिहास विभाग के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की एम्.ए. (इतिहास) की चौथे सत्र की परीक्षा में ब्राह्मणों के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न पर विवाद खडा हुआ है । इस सूत्र पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबंधित छात्रों ने विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस संपूर्ण प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की । यह प्रश्नपत्रिका इतिहास विभाग की प्राध्यापिका सुतापा दास ने तैयार की थी, परंतु उस पर विवाद होने के उपरांत अब तक उनकी ओर से कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की है कि संबंधित प्रश्न की समीक्षा कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में पूर्वाग्रह रखकर ऐसे किसी भी प्रकार के प्रश्न परीक्षा प्रक्रिया का निर्माण नहीं हो, इस पर भी ध्यान दिया जाए ।
परीक्षा में क्या प्रश्न पूछा गया था ?
एम.ए. (इतिहास) की चौथे सत्र की परीक्षा में ‘वूमेन इन मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री’, इस पर पूछे गए ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्तात्मक’ व्यवस्था ने प्राचीन भारत में महिलाओं की प्रगति में किसप्रकार अवरोध उत्पन्न किया ?, इस प्रश्न से विवाद आरंभ हुआ । विश्वविद्यालय के अनुसार ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ विषय पाठ्यक्रम में अंतर्भूत है तथा इसी आधार पर यह प्रश्न पूछा गया था । प्रशासन ने बताया कि इतिहास के विषय में छात्रों में सर्वांगीण ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं विभिन्न दृष्टिकोण की समझ विकसित करने के उद्देश्य से ऐसे विषय सिखाए जाते हैं । किसी भी संकल्पना पर संकल्पनेवर शैक्षणिकदृष्टि से विवाद एवं मतभिन्नता होना स्वाभाविक है ।

लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या