
तेहरान (ईरान) – अमेरिका में सद्भावना का अभाव है । साथ ही अमेरिका की कपट नीति ही इस युद्ध की समाप्ति में सबसे बड़ा व्यवधान बन रही है, ऐसा वक्तव्य ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर टीका करते हुए दिया । नॉर्वे के उपविदेश मंत्री के साथ हुई एक बैठक में वे बोल रहे थे ।
वे आगे बोले कि, ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई एवं ईरानी बंदरों पर लगातार नाकाबंदी से स्थिति अधिक बिगड रही है । होर्मुज जलडमरूमध्य (दो बडे जलाशयों को जोडने वाला जलमार्ग) से सटे एक तटीय देश के रूप में ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस जलमार्ग से संबंधित नए नियमों पर विचार-विमर्श कर रहा है ।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा ?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन भ्रमण पर हैं । चीन की शासकीय यात्रा पर निकलने से पूर्व डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, ईरान की सेना बड़े स्तर पर दुर्बल हो चुकी है । इस संघर्ष में अमेरिका की ही विजय होगी । हम किसी भी परिस्थिति में इस युद्ध में विजयी होंगे । शांतिपूर्वक या अन्य मार्गों से ही क्यों न हो; किन्तु हम युद्ध जीतेंगे । उनकी (ईरान की) नौसेना एवं वायुसेना नष्ट हो चुकी है, उनकी युद्ध यंत्रणा का प्रत्येक भाग बाधित हो गया है ।
अमेरिका की आर्थिक स्थिति का विचार नहीं करता ! – ट्रंप
इस बार पत्रकार ने प्रश्न किया कि, अमेरिका के नागरिकों की आर्थिक स्थिति आपको सामंजस्य संधि के लिए कितना दबाव डाल रही है ? इस पर ट्रंप ने प्रत्युत्तर में कहा कि, अत्यल्प भी नहीं । मैं अमेरिका के नागरिकों की आर्थिक स्थिति का विचार नहीं करता । मैं किसी का विचार नहीं करता । मैं केवल एक ही बिंदु का विचार करता हूं । हम ईरान को परमाणु शस्त्र संपन्न नहीं होने दे सकते, मात्र इतना ही ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop