मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर या संदेश भेजकर नागरिकों के साथ धोखाधडी करने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढती जा रही हैं । वर्तमान सामाजिक समस्याएं, नागरिकों की विवशता, अज्ञानता, भोलेपन आदि कारणों का लाभ उठाकर समाज में अनेक दुष्प्रवृत्तियां लोगों को लूट रही हैं । इसी प्रकार पहले भी और अभी भी आधार कार्ड नंबर, एटीएम का पिन, ओटीपी मांगकर अथवा भेजी गई लिंक पर क्लिक करने के लिए कहकर लोगों के साथ धोखाधडी की जा रही है ।

‘महानगर गैस’ का लोगो (चिह्न) उपयोग कर की गई ठगी !
वर्तमान में खाडी क्षेत्र में हो रहे युद्ध की पृष्ठभूमि पर गैस की कमी की स्थिति का लाभ उठाकर पाइप गैस की आपूर्ति बंद करने की धमकी देकर ऑनलाइन धोखाधडी के कई प्रकरण सामने आए हैं । मुंबई की एक धर्मप्रेमी महिला के मोबाइल पर हाल ही में ‘महानगर गैस’ का लोगो लगा हुआ एक वॉट्सएप संदेश आया । उसमें लिखा था, ‘आपकी पाइप गैस रात १०.३० बजे से बंद कर दी जाएगी । गैस चालू रखना चाहते हैं, तो संपर्क करें ।’
उस महिला ने संदेश में दिए नंबर पर संपर्क किया, तो सामनेवाले ने एक लिंक भेजकर
एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा और गैस चालू रखने के लिए १२ रुपए भरने के लिए कहा । जैसे ही महिला ने वह एप डाउनलोड किया, ठगों को उसके मोबाइल का एक्सेस मिल गया और वे वहीं से मोबाइल का उपयोग करने लगे । १२ रुपए भेजते समय महिला द्वारा डाला गया ऑनलाइन पेमेंट का पासवर्ड भी उन्होंने देख लिया और महिला के खाते से ९९ हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए । इसके उपरांत महिला के बेटे के साथ संयुक्त खाते से क्रमशः २५ हजार रुपए और ७५ हजार रुपए भी निकाल लिए गए ।
इतना ही नहीं, उन ठगों ने अगले दिन २ लाख ६५ हजार व ११ अप्रैल को ९८ हजार रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश सेट कर दिए । जब यह धोखाधडी सामने आई, तब महिला ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और बैंक जाकर खाते बंद करवाए; परंतु तब तक ठग १ लाख ९९ हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर चुके थे ।
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार है ! – सर्वोच्च न्यायालय