|

नगांव (असम) – पुलिस ने जिले के एक कबाड गोदाम पर छापा मारकर मंदिरों में चोरी करनेवाले एक बडे गिरोह का भंडाफोड किया है । इस गिरोह में हमीद अली एवं उसका बेटा अझहर उद्दीन प्रमुख बताए जा रहे हैं । उनके स्वामित्ववाले इस गोदाम से पुलिस ने मंदिरों से लूटी गई पीतल की घंटियां, त्रिशूल, मूर्तियां तथा अन्य कई हिन्दू धार्मिक प्राचीन वस्तुओं से भरे बोरे अधिग्रहित किए हैं । अधिग्रहित किए गए इस सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोडों रुपये बताई जा रही है ।
🚨 Assam Police raided the scrap unit of Hamid Ali and his son Azharuddin in Nagaon.
During the operation, idols, temple bells, trishuls (tridents), and other sacred Hindu objects worth crores of rupees allegedly stolen from temples were seized. 🛕🔔
Suspicion is mounting that… pic.twitter.com/zR7vmK2rkW
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 10, 2026
१. पुलिस द्वारा रंगे हाथ पकडने के उपरांत आरोपी हमीद अली ने “मैं वैध व्यवसाय करता हूं तथा नियमित जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) भरता हूं” कहकर हंगामा करने का प्रयास किया ।
२. पुलिस ने स्पष्ट कहा कि “मंदिरों का अपमान एवं पवित्र वस्तुओं की लूट किसी भी प्रकार से वैध व्यवसाय नहीं हो सकता ।”
३. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह केवल चोरी का सामान नहीं, अपितु मंदिरों को लक्ष्य बनानेवाले एक बडे संगठित अपराध गिरोह का भाग है ।
४. पुलिस को कार्रवाई से रोकने के लिए क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने भी रास्ता रोकने एवं बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया; तथापि पुलिस ने विरोध की चिंता किए बिना अधिग्रहण की कार्रवाई जारी रखी ।
५. इस प्रकरण में हमीद अली एवं अझहर उद्दीन को बंदी बना लिया गया है तथा इस गिरोह में और किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी जांच पुलिस कर रही है ।
६. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है और मंदिर चोरी के कई अन्य प्रकरणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।