China Ex Defense Ministers : चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार की घटना में फांसी का दंड ।

बीजिंग (चीन) – चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंघे को भ्रष्टाचार की घटना में न्यायालय ने फांसी का दंड सुनाया है । दोनों नेताओं को २ वर्ष की थोडी छूट(रियायती) अवधि के साथ फांसी का दंड दिया गया है । चीनी कानून के अनुसार ‘फांसी कई दंड के साथ रियायती अवधि’ का अर्थ यह है कि दोषी को तुरंत फांसी नहीं दी जाती । यदि वह २ वर्ष तक कोई नया अपराध नहीं करता है , तो दंड को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है ।

विशेषज्ञों के अनुसार , यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा है । पिछले कुछ वर्षों में चीन की सेना तथा रक्षा प्रतिष्ठान के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है ।

संपादकीय भूमिका

भारत में कभी ऐसा हो सकता है क्या ?