
रांची (झारखंड) : नाशिक (महाराष्ट्र) स्थित ‘टीसीएस’ (TCS) जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में अनेक हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ हुए यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए दबाव, जबरन गोमांस खिलाने और नमाज पढने के लिए मजबूर करने की जो भयावह घटनाएं सामने आई हैं, वह केवल एक स्थान का मामला नहीं है। यह एक राष्ट्रव्यापी ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का हिस्सा हो सकता है। इस गंभीर विषय को लेकर हिंदू जनजागृति समिति के पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र) तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री श्री. अर्जुन राम मेघवाल जी एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी से भेंट की और उन्हें इस प्रकरण की जांच हेतु ज्ञापन सौंपा। इस समय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विश्व हिंदू परिषद के झारखंड राज्य अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत जी, समिति की श्रीमती पूजा चौहान तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

इसी विषय को लेकर रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो जी एवं उप महापौर श्री नीरज कुमार जी को ज्ञापन दिया।


मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court
जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का मुख्यमंत्री का आदेश !
राष्ट्रीय स्तर पर ‘लव जिहाद’ एवं ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी कानून पारित कीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की सर्वसम्मत मांग