जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का मुख्यमंत्री का आदेश !

  • हिन्दू जनजागृती समिती के सतत प्रयासों को बडी सफलता !

  • सोलापुर स्थित शासकीय महिला ‘आईटीआई’ में ‘प्रशासकीय जिहाद’ का प्रकरण

मुंबई, ३ जुलाई (वार्ता.) – सोलापुर स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (‘आईटीआई’) में लगभग १५० हिन्दू छात्राओं तथा ९ हिन्दू कर्मचारियों का प्रशासकीय जिहाद एवं संस्थागत प्रताडना के माध्यम से मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं धार्मिक उत्पीडन होने के प्रकरण की विशेष जांच दल (‘एस.आई.टी.’) के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग शिवसेना की विधान परिषद सदस्या तथा मुख्य सचेतक प्रा. डॉ. मनीषा कायंदे ने मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की । इस प्रतिवेदन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर के पुलिस आयुक्त को संपूर्ण प्रकरण की गहन जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया ।

हिन्दू जनजागृती समिती ने इस संपूर्ण प्रकरण का निरंतर अनुवर्तन (फॉलो-अप) किया था । समिती ने उपलब्ध साक्ष्य, पीडित छात्राओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों तथा संबंधित प्रपत्रों सहित प्रा. डॉ. मनीषा कायंदे को एक विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था ।

प्रा. डॉ. मनीषा कायंदे ने मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें यह विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा । इस प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि शासकीय महिला आईटीआई की मुस्लिम समूह निदेशक (ग्रुप इंस्ट्रक्टर) श्रीमती रमेजा कंपली की कार्यपद्धति के कारण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाली १५० हिन्दू छात्राओं एवं वहां कार्यरत ९ हिन्दू कर्मचारियों का संस्थागत एवं प्रशासकीय रूप से मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, तथा धार्मिक उत्पीडन किया जा रहा है । उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताडित कर संस्थान से निष्कासित होने के लिए विवश करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है ।

प्रतिवेदन में आगे कहा गया है कि संस्थान की छात्राओं की व्यक्तिगत जानकारी स्थानीय मुस्लिम व्यक्तियों को उपलब्ध कराकर उनके माध्यम से छात्राओं को प्रताडित किया जा रहा है । इसके साथ ही, स्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारियों को वेतन देते समय प्रत्येक से १ से ३ सहस्र रुपये अनधिकृत रूप से वसूल कर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है । इन समस्त विषयों के संदर्भ में २७ मार्च २०२६ को कौशल विकास विभाग में शिकायत की गई थी । तत्पश्चात बारंबार अनुवर्तन करने के उपरांत भी कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण पीडितों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी ।

प्रा. डॉ. मनीषा कायंदे ने संबंधित मुस्लिम समूह निदेशक श्रीमती रमेजा कंपली को तत्काल सेवा से पदच्युत कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करने, तथा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य सभी व्यक्तियों की जांच कर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं । उस पर मुख्यमंत्री ने उपर्युक्त आदेश दिए ।