पुलिस प्रताडना के कारण छात्र ने की आत्महत्या

धारवाड (कर्नाटक) – नगर पुलिस की प्रताडना से तंग आकर एक महाविद्यालयीन छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में विद्यागिरी के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद रफीक तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है । इस प्रकरण में इससे पूर्व ३ पुलिस सिपाहियों को निलंबित किया गया था । आदित्य म्यागेरी नामक स्नातक छात्र को नशीले पदार्थ (गांजा) प्रकरण में १ दिन पुलिस थाने में बिठाकर उसके मन में व्यर्थ भय उत्पन्न किया गया था, साथ ही उससे धन की मांग करने का आरोप था । इससे निराशा होने के कारण आदित्य म्यागेरी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
इस प्रकरण में पुलिस आयुक्त एन्. शशिकुमार ने ३ पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था । केवल कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है, अपितु वरिष्ठ अधिकारियों को भी दण्ड मिलना चाहिए, ऐसी मांग चारों ओर से हो रही थी । कर्नाटक विधानसभा के विरोधी पक्ष उपनेता अरविन्द बेल्लद ने छात्र की आत्महत्या के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की थी । इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने अब विद्यागिरी के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद रफीक तहसीलदार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित करने का आदेश दिया ।
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित