गाजियाबाद, एटा एवं महाराजगंज जनपदों में जिहादियों द्वारा हिन्दू बालिकाओं पर अत्याचार !

  • उत्तरप्रदेश में ‘लव जिहाद’ के ४ नए प्रकरण उजागर !

  • इमरान, तथा ३ अल्पवयस्क लव जिहादियों को बंदी बनाया गया !

  • पीड़ित ११ से १५ वर्ष की आयु की हिन्दू लड़कियां

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) – हाल ही में राज्य के ३ जनपदों से ‘लव जिहाद’ के ४ प्रकरण सामने आए हैं । गाजियाबाद, एटा एवं महाराजगंज में ११ से १५ वर्ष की अल्पवयस्क हिन्दू बालिकाओं को अपने जाल में फंसाकर लव जिहादियों ने उनके साथ बलात्कार करना, धर्मान्तरण तथा विवाह के लिए दबाव बनाना आदि कृत्य किए । इस प्रकरण में इमरान तथा अन्य ३ अल्पवयस्क लव जिहादियों को बंदी बनाया गया है ।

१ . गाजियाबाद : यहां के खोडा क्षेत्र में एक मुसलमान युवक ने मात्र ११ वर्षीय हिन्दू बालिका के साथ बलात्कार किया । पीडिता के परिजनों द्वारा आरक्षी केंद्र (पुलिस थाने) में परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट करने के पश्चात आरक्षियों ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है ।

२ . एटा : जनपद में एक मुसलमान युवक ने एक हिन्दू युवती को अपने जाल में फंसाया तथा उस पर धर्मान्तरण एवं विवाह के लिए दबाव बनाया । पीडिता द्वारा आरक्षी केंद्र में परिवाद प्रविष्ट करने के पश्चात आरक्षियों (पुलिस) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को बंदी बना लिया ।

३ . महाराजगंज : जनपद से ‘लव जिहाद’ के २ प्रकरण सामने आए हैं । प्रथम प्रकरण में एक मुसलमान युवक ने ७ वीं कक्षा में अध्ययनरत १३ वर्षीय हिन्दू विद्यार्थिनी को प्रलोभन देकर उसका अपहरण किया । पीडिता के परिजनों ने आरक्षियों के पास परिवाद किया है तथा आरक्षी आरोपी की खोज कर रहे हैं । द्वितीय प्रकरण में लव जिहादी ने १५ वर्षीय हिन्दू बालिका को जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया । पीडित बालिका के पिता द्वारा किए गए परिवाद के आधार पर आरक्षियों ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उसे बंदी बना लिया है ।

संपादकीय भूमिका

राज्य में धर्मान्तरण विरोधी विधि (कानून) अस्तित्व में होने के उपरांत भी इस प्रकार की शत-सहस्र घटनाएं घटित हो रही हैं । इससे यह ध्यान में आता है कि लव जिहादियों में विधि का तनिक भी भय शेष नहीं है । अतः अब उन्हें इस प्रकार का षड्यंत्र रचने के लिए प्रेरित करने वाली शिक्षाओं पर ही प्रतिबंध लगाना चाहिए । सामान्य हिन्दू जनता की यह भावना है कि देश में ऐसा साहस केवल योगी आदित्यनाथ ही दिखा सकते हैं !