सूचना के अधिकार से मिली जानकारी ।

मुंबई – महापौर के शासकीय निवासस्थान के बंगले के लिए वर्ष २०२६-२७ इस आर्थिक वर्ष में ३.४० करोड रुपए खर्च का प्रस्ताव रखा गया है, ऐसी जानकारी सूचना के अधिकार के अंतर्गत सामने आई है । यह जानकारी मुंबई नगर महापालिका ने सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी । महापौर बंगले के खर्च में ४ गुना वृद्धि हुई है तथा ८५ लाख से सीधे ३ करोड ४० लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया है ।
🚨 Mumbai Mayor’s Bungalow Expense Shoots Up 4x!
Proposed expenditure has jumped from ₹85 lakhs to ₹3.40 crore
This was revealed by @ANILGALGALIRTI through RTI
🏙️ At a time when citizens need better roads, water supply, healthcare, and basic infrastructure, is spending… pic.twitter.com/HRnrBfjCci
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 28, 2026
१. पिछले कुछ वर्षों में महापौर बंगले पर खर्च अत्यंत सीमित था । वर्ष २०१८-१९ में कुल ८५ लाख ८७ हजार रुपए खर्च हुए थे । उसके बाद वर्ष २०१९-२० में यह खर्च ५ लाख ८८ हजार रुपए, जबकि २०२०-२१ तथा २०२२-२३ में क्रमशः २ लाख ९३ हजार तथा २ लाख ९२ हजार रुपए इतना नगण्य था, परन्तु २०२६-२७ के लिए प्रस्तावित ३ करोड ४० लाख रुपए का खर्च, अर्थात ४ गुना वृद्धि दर्शाता है ।
२. १६ फरवरी २०२६ के दिन महापौर ने बंगले का भ्रमण करते हुए अंदर एवं बाहर के परिसर में बडे बदलाव सुझाए ।
३. वर्तमान स्थिति में रहने योग्य इस बंगले पर करोडों रुपए खर्च करने का उद्देश्य क्या है ?, ऐसा प्रश्न गलगली ने किया है ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।