पिछले ११ वर्षों से सनीउर रहमान ‘सत्यनिष्ठ आर्य’ नाम रख कर उत्तराखण्ड में कर रहा था निवास !
हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यक्रमों में भी होता था सम्मिलित l

ऋषिकेश (उत्तराखण्ड) – मस्तक पर तिलक लगाकर एवं स्वयं का सत्यनिष्ठ आर्य यह हिन्दू नाम बताकर मदर मेरी एवं पैगंबर के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवाले व्यक्ति की बांग्लादेशी घुसपैठिया होने की बात पुलिस जांच में स्पष्ट हुई । सनीउर रहमान उसका नाम है एवं पुलिस ने उसे बंदी बनाया है । ‘द लल्लनटॉप’ इस जाल स्थल पर इस विषय का समाचार प्रकाशित हुआ है ।
इस समाचार के अनुसार वर्ष २०२५ में क्रिसमस के अवसर पर रहमान ने चर्च के पादरी से दुर्व्यवहार किया था । रहमान बांग्लादेश के बैसडी मधुखाली फरीदपुर का निवासी है एवं वह वर्ष २०१६ से ऋषिकेश में सत्यनिष्ठ आर्य यह मिथ्या नाम रख कर रह रहा था , ऐसा उजागर हुआ है । १८ अप्रैल को ऋषिकेश पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पडताल अभियान चलाया । इस समय पुलिस को रहमान पर संदेह होने पर जब उन्होंने उसकी पूछताछ की तब सत्य सामने आया ।
|
(सौजन्य : The Lallantop) |
पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि , सनीउर रहमान बंदी बनाए जाने के एक दिन पूर्व ही लक्ष्मण झूला क्षेत्र में आया था । उससे पूर्व वह दिल्ली , गाजियाबाद एवं बंगाल सहित अनेक स्थानों पर रहा था । उसने नेपाल के मार्ग से भारत में घुसपैठ की थी । उसके पास बांग्लादेशी पारपत्र (पासपोर्ट) मिला है जिसकी वैधता वर्ष २०१८ में ही समाप्त हो चुकी है । वह लोगों से दान भी एकत्रित कर रहा था । वह सामाजिक माध्यमों पर सक्रिय था । सत्यनिष्ठ आर्य नाम से वह वीडियो पोस्ट करता था । वे वीडियो बडी संख्या में देखे जाते थे । उसके पश्चात वह हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर मुसलमान एवं ईसाई धर्म के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करता था । पिछले वर्ष क्रिसमस के समय उसने गाजियाबाद के एक चर्च में घुसकर वहां के एक पादरी से दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आया था । पुलिस एवं अन्य जांच तंत्र (एजेंसी) रहमान के विषय में अधिक जानकारी एकत्रित कर रही हैं ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।