|

मुम्बई – यहां महानगरपालिका के सदन में बजट पर चर्चा चालू रहते समय अतिरिक्त आयुक्त के आसन पर बैठी उपायुक्त संध्या नांदेडकर भ्रमणभाष देखने में व्यस्त थीं । इस पर भाषण कर रहे भाजपा के नगरसेवक प्रवीण छेडा ने भाषण बीच में ही रोककर इस पर तीव्र आपत्ति ली । वे बोले , ‘‘इस प्रकार के व्यवहार के कारण सदन के कामकाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता ।’’ सदन में महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा चालू रहते समय अधिकारी के भ्रमणभाष देखने के कारण नगरसेवकों ने भी अप्रसन्नता व्यक्त की । इसके कारण कामकाज रोकना पडा । नांदेडकर ने क्षमा नहीं मांगी , इसलिए उपमहापौर घाडी ने सचिव विभाग को निर्देश देते हुए अतिरिक्त आयुक्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा । अन्त में अतिरिक्त आयुक्त अविनाश ढाकणे के सदन में आने पर कामकाज प्रारम्भ हुआ ।
भाजपा के नगरसेवकों ने कहा , ‘‘सदन में अधिकारी एवं नगरसेवक को अनुशासन रखना आवश्यक है । चर्चा चालू रहते समय भ्रमणभाष का उपयोग टालना चाहिए ।’’ (ऐसा क्यों बताना पडता है ? अधिकारियों को अपने उत्तरदायित्व का भान क्यों नहीं है ? – सम्पादक)
महापौर एवं उपमहापौर के बगल में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में अतिरिक्त आयुक्त का बैठना अनिवार्य है ; परन्तु बजट पर चर्चा मध्यरात्रि १२ बजे तक चालू रहने के कारण अतिरिक्त आयुक्त ने अन्य कार्य करने के लिए सदन में बैठने का तात्कालिक उत्तरदायित्व उपायुक्त पर सौंपा था ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !