
कोट्टायम (केरल) – यहां के श्री महाविष्णु मंदिर के उत्सव में एक भजनी मंडल द्वारा ईसाई भक्तिगीत गाने से अब बडा विवाद उत्पन्न हो गया है । हिन्दू संगठनों एवं प्रमुख नेताओं ने इस घटना का तीव्र विरोध किया है ।
१. मंदिर के कार्यक्रम में ‘नंदगोविंदम्’ नामक भजनी मंडल प्रस्तुति दे रहा था । इस अवसर पर मंडल के मुख्य गायक नवीन मोहन ने कहा कि, स्थानीय चर्च ने इस उत्सव के लिए वाहन स्थान (पार्किंग) सहित अनेक सुविधाएं देकर सहयोग किया है । धार्मिक सद्भाव के प्रतीक स्वरूप हम यह गीत समर्पित कर रहे हैं । इसके पश्चात मंडल ने ईसाई भक्तिगीत गाया ।
२. इस कृत्य का समर्थन करते हुए नवीन मोहन ने कहा कि, जब मंदिर में दीप प्रज्वलित किया जाता है, तब चर्च में भी दीप प्रज्वलित किया जाता है । इस सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु हमने वह गीत गाया । भक्ति धर्मों से परे होती है ।
३. भजनी मंडल ने इंस्टाग्राम पर एक चलचित्र (वीडियो) प्रसारित कर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि, हमने किसी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया है; क्योंकि हमें वहां कोई मर्यादा नहीं ही नहीं हुई । किसी का भी मन दुखाने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं था ।
४. मंदिर समिति भी भजन मंडल के पक्ष में खडी हुई है । ‘विभिन्न धर्मों के लोग मंदिर के उपक्रमों में नियमित रूप से सहयोग करते हैं । इस गीत के कारण कोई त्रुटि नहीं हुई है’, ऐसा समिति ने स्पष्ट किया है ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।