छत्तीसगढ में हिन्दुओंपर हो रहे आघात रोकने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ की स्थापना

दुर्ग (छत्तीसगढ) – देश की वर्तमान स्थिति में हिन्दू धर्म, गोमाता, हिन्दू माता-बहनें, संस्कृति, मंदिरों एवं परंपराओं पर निरंतर आघात हो रहे हैं; इसलिए सभी हिन्दुओं को परस्पर समन्वय रखकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है तथा इइी उद्देश्य से ’हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’की स्थापना की गई है, ऐसी जानकारी समिति के राष्ट्रीय संगठक श्री. सुनील घनवट ने दी । दुर्ग के सुराणा महाविद्यालय के दर्शकगृह में ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ की महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में दुर्ग-भिलाई जिला संयोजक अधिवक्ता आशीष शर्मा, सर्व समाज के अध्यक्ष श्री. मेघराज यादव, रायपुर के श्री. आशीष परिदा, दुर्ग के श्री. प्रदीप सिन्हा; साथ ही राजनांदगाव एवं रायपुर के विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के १४० से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थ े। समिति की ओर से पूरे राज्य में राष्ट्र एवं धर्म के विषय में हिन्दुओं में जागृति लाने के लिए विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया जानेवाला है ।
🚩 Hindu Rashtra Must Be Our Collective Resolve!
“Declaring India as a Hindu Rashtra is the collective goal.” – @SG_HJS
Durg: A Hindu Rashtra Samanvay Samiti has been formed in Chhattisgarh to counter attacks on Hindus and strengthen unity.
Sunil Ghanwat highlighted that while… pic.twitter.com/h1v4RXym37
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 21, 2026

श्री. सुनील घनवट ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व में १५७ से अधिक ईसाई राष्ट्र, ५९ इस्लामी राष्ट्र एवं १२ बौद्ध राष्ट्र हैं; परंतु करोडों जनसंख्या होते हुए भी हिन्दुओं का स्वतंत्र राष्ट्र नहीं है, जो गंभीर बात है । यदि हम जागृत एवं संगठित नहीं हुए, तो भविष्य में हम पर हमारे ही देश से पलायन करने की स्थिति आ सकती है । अब ‘जो हिन्दू हित का कार्य करेगा, वही इस देश पर राज करेगा’, यह संकल्प लेकर आगे बढने का समय आ चुका है । अब चर्चा करने की अपेक्षा संवैधानिक पद्धति से प्रत्यक्ष कृति करने की आवश्यकता है ।
संगठन एवं समन्वय पर बल
|
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।