हिन्दुओं को ‘हलाल’ (इस्लामी नियमों के अनुसार पशु वध कर तैयार किया गया) मांस खिलाए जाने पर आक्रोश

देहरादून (उत्तराखंड) – राज्य में एक बार फिर दुकान के नाम को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है । रुद्रपुर के एक युवक ने जोमैटो के माध्यम से ‘सौरभ चिकन बिर्याणी’ नामक दुकान से बिर्याणी मंगाई । ऑर्डर देने के पश्चात युवक को संदेह हुआ, इस कारण उसने जानकारी की । जांच में सामने आया कि ‘सौरभ चिकन बिर्याणी’ नाम से प्रदर्शित दुकान वास्तव में राशिद नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है । यह जानकारी सामने आने के पश्चात स्थानीय हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तथा आपत्ति व्यक्त की । बाद में इन संगठनों से जुडे लोगों ने भाजपा विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पुलिस से मिलकर कार्यवाही की मांग की ।
१. बिर्याणी मंगाने वाले युवक ने ‘सौरभ चिकन बिर्याणी’ दुकान का पता खोजा । उसे ज्ञात हुआ कि त्रिशूल चौक क्षेत्र में कोई भी हिन्दू नाम का दुकान संचालक नहीं है ।
२. इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया तथा कुछ युवकों के साथ त्रिशूल चौक पहुंचकर डिलीवरी कर्मी की प्रतीक्षा करने लगा । जब डिलीवरी कर्मचारी बिर्याणी लेने दुकान पर पहुंचा, तब युवकों ने विरोध व्यक्त किया ।
३. जानकारी के अनुसार यह दुकान राशिद नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है । युवकों का आरोप है कि दुकानदार ने जोमैटो पर ‘सौरभ’ नाम से पंजीकरण कर लोगों को भ्रमित किया है ।
४. आरोप यह भी है कि ‘सौरभ’ नाम होने के कारण हिन्दू समाज के लोग अनजाने में ‘हलाल’ मांस का सेवन कर रहे हैं, जो उनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध बताया जा रहा है ।
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !