नासिक (महाराष्ट्र) का ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ प्रकरण ।

नासिक – हिन्दू जनजागृति समिति रणरागिनी शाखा की ओर से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध साहसपूर्ण एवं गुप्त कार्यवाही कर बडा षड्यंत्र उजागर करनेवाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उन्हें समिति द्वारा प्रकाशित ‘लव जिहाद’ एवं ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथ भेंट किए गए । इस अवसर पर नासिक की पुलिस आयुक्त मोनिका राऊत को हिन्दू जनजागृति समिति एवं रणरागिनी शाखा की ओर से युवतियों एवं महिलाओं की रक्षा हेतु चलाए जा रहे निःशुल्क स्वरक्षा प्रशिक्षणवर्ग, बालसंस्कारवर्ग, धर्मशिक्षा वर्ग, प्रथमोपचार वर्ग आदि उपक्रमों की जानकारी दी गई ।
नासिक के आगामी सिंहस्थ कुंभपर्व में समिति किसप्रकार आपदा प्रबंधन, प्रथमोपचार दल जैसे सामाजिक सहायता के उपक्रम चला सकती है, इस पर चर्चा की गई । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने रणरागिनी शाखा एवं समिति के कार्य की प्रशंसा कर ‘हम निश्चित ही आपको पुलिस प्रशासन के साथ कुंभपर्व के समूह में अंतर्भूत कर लेंगे’, यह आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की कु. रागेश्री देशपांडे, श्रीमती वैशाली कातकडे, श्रीमती अनघा पित्रे, श्रीमती रितुल पाटिल, श्रीमती प्रियांका सूर्यवंशी, श्रीमती मीनाक्षी कोल्हे, श्रीमती रंजना अहिरराव, कु. प्रिणल सोनवने, कु. किंजल सोनवने, कु. विशाखा शिंदे, कु. प्रियांका शिंदे, कु. तनिषा बागुल, कु. पूजा चव्हाण एवं श्रीमती अर्चना सोनवणे उपस्थित थीं ।
पुलिस आयुक्त मोनिका राऊत तथा उनके दल के द्वारा की गई साहसिक कार्यवाही प्रशंसनीय । – कु. रागेश्री देशपांडे
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की कु. रागेश्री देशपांडे ने कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त मोनिका राऊत तथा उनके दल ने नासिक के ‘कॉर्पोरेट (व्यावसायिक) जिहाद’ प्रकरण में अत्यंत साहसिक एवं गुप्त पद्धति से अन्वेषण कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का यह गंभीर षड्यंत्र उजागर किया । इस कार्यवाही के माध्यम से समाज की महिलाओं को ‘अन्य स्थानों पर चुपचाप अत्याचार करनेवालों की अब सामने आकर इसविषय में शिकायतें करनी चाहिए, पुलिस दल से सहायता लेनी चाहिए तथा उससे बाहर निकलना चाहिए, यह संदेश पहुंचा है तथा उन्हें एक आधार मिला है।
महिला पुलिस बल द्वारा की गई इस कार्यवाही के कारण महिलाओं में निश्चित ही निर्भयता का वातावरण उत्पन्न होगा । पुलिस ने अत्यंत गुप्ततापूर्ण एवं अचूकता से यह जो ‘मिशन’ (अभियान) चलाकर इस षड्यंत्र का भंडाफोड किया, उसके लिए इन सभी ‘धुरंधर’ महिला पुलिसकर्मियों पर हमें गर्व है । अतः हम उनका अभिनंदन एवं प्रशंसा करने के लिए उन्हें सम्मानित कर रहे हैं ।’’
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi