|

छत्रपति संभाजीनगर – भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में यहां निकाली गई शोभायात्रा में एक धर्मांध युवक द्वारा क्रूरकर्मी औरंगजेब का फलक लहराने की क्षोभजनक घटना सामने आई है । इस युवक द्वारा इस कृत्य का वीडियो सामाजिक माध्यमों में प्रसारित किए जाने से शहर में इसके प्रति तीव्र क्षोभ की लहर उमडी है ।
उपमहापौर राजेंद्र जंजाळ ने अपराध पंजीकृत करने की मांग की ।
इस गंभीर प्रकरण पर उपमहापौर राजेंद्र जंजाळ ने आक्रामक भूमिका निभाई है ।
छ.संभाजीनगरमध्ये आंबेडकरांच्या जयंतीत औरंगजेबाचा फोटो ;उपमहापौर राजेंद्र जंजाळांची प्रतिक्रिया !
छत्रपती संभाजीनगर येथे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंतीदरम्यान औरंगजेबाचा फोटो झळकल्याच्या प्रकरणावर उपमहापौर राजेंद्र जंजाळ यांनी प्रतिक्रिया दिली आहे.@JanjalRajendra… pic.twitter.com/cJ3Xxd1RDr
— Sudarshan मराठी (@SudarshanNewsMH) April 15, 2026
उन्होंने कहा कि औरंगजेब कोई महापुरुष नहीं है, अपितु वह एक आक्रांता था । महामानव की जयंती जैसे पवित्र प्रसंग के समय में ऐसे क्रूरकर्मी के फलक लहराना तथा उसकी वीडियो प्रसारित करना अत्यंत निंदनीय है । संबंधित आरोपी के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीकृत करने के लिए मैं पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से मिलूंगा ।
पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने इस कृत्य का समर्थन किया ।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुसलमान राजनीतिक दल एम्.आई.आई.एम्. के (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – अखिल भारतीय हिंदु विरोधीएकता संघ) नेता तथा पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने एकप्रकार से इस कृत्य का समर्थन करते हुए विचित्र तर्क रखा । जलील ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की है, इसलिए कोई युवक ऐसा चित्र लेकर गया हो तो उसका क्या अपराध है ? उपमहापौर जंजाळ इस पर किस अनुच्छेद के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया जा सकता है, यह स्पष्ट करें । (जलील जैसे नेता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आधार लेकर कैसे क्रूरकर्मी आक्रांताओं का महिमामंडन कर सकते हैं ? औरंगजेब का चित्र लहरानेवालों पर कठोर कार्यवाही होनी ही चाहिए, जिससे भविष्य में कोई ऐसा साहस नहीं करेगा – संपादक) हिन्दुत्वनिष्ठ यह मत व्यक्त कर रहे हैं कि जलील के इस वक्तव्य के कारण औरंगजेब का महिमामंडन करनेवालों को बल मिलता है ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु