आई.टी. क्षेत्र में यौन उत्पीडन के परिवादों में वृद्धि होने का आरोप !
पुणे – सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (‘टी.सी.एस.’) इस संस्थान में आर्थिक वर्ष २०२० से २०२५ की ५ वर्षों की कालावधि में यौन उत्पीडन के परिवादों में पांच गुना वृद्धि हुई है, ऐसी सूचना संस्थान ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में प्रकट की है । ‘इस प्रकार की घटनाएं आई.टी. क्षेत्र के अन्य संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर घटित हो रही हैं’, ऐसा ‘नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट’ (नाइट्स) के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा है ।
सलूजा ने कहा , “‘टी.सी.एस.’ की महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीडन के परिवादों का संज्ञान केंद्रीय श्रम मंत्री ने लिया है । इस प्रकरण में मुख्य श्रम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने तथा उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।”
संस्थान द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन में दी गई सूचना !
आर्थिक वर्ष २०२०-२१ में महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीडन के २७ परिवाद प्राप्त हुए । आर्थिक वर्ष २०२४-२५ में इन परिवादों की संख्या १२५ हो गई । उनमें से १०२ परिवादों का निराकरण किया गया, जबकि २३ परिवाद प्रलंबित थे । कुल महिला कर्मचारियों में से यौन उत्पीडन का परिवाद करने वालों का अनुपात वर्ष २०२३-२४ में ०.०५ प्रतिशत था । वर्ष २०२४-२५ में बढकर वह ०.०६ प्रतिशत तक पहुंच गया ।

‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।