
कलबुर्गी (कर्नाटक) – ‘कुंभकर्ण ६ मास सोता था, तथा शेष ६ मास वह जागृत रहता था; परंतु हिन्दुओं पर अनेक आघात होने पर भी वे सोए हुए हैं, वे जागृत नहीं हो रहे’, ऐसा श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने यहां कहा । नगर के कडगंची मठ में आयोजित श्रीराम सेना की जिला समिति के उद्घाटन एवं नए पदाधिकारियों के पदग्रहण समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने यह खेद व्यक्त किया ।
श्री मुतालिक ने आगे कहा कि :
१. ईरान के राष्ट्रपति की मृत्यु होने पर चिक्कबल्लापुर जिले के अल्लीपुर के मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शित किया । यह देशद्रोही कृत्य है । यदि ईरान-भारत युद्ध हुआ, तो इस देश के मुसलमान किसके पक्ष में होंगे, इसका उन्होंने अभी से स्पष्ट संकेत दे दिया है ।
२. छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा, श्री गणेश शोभायात्रा आदि पर पथराव एवं चप्पल फेंकी गई हैं । पहलगाम आक्रमण में २६ हिन्दुओं की हत्या की गई, हिन्दू युवतियों को ‘लव जिहाद’ द्वारा लक्ष्य किया जा रहा है, फिर भी हिन्दू सोए हुए हैं ।
३. श्रीराम सेना विगत २१ वर्षों से हिन्दू समाज को संगठित तथा जागरूक करने का कार्य कर रही है ।
४. चित्तापुर में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथसंचलन की घटना का संदर्भ देते हुए मुतालिक ने, ‘आपके निर्वाचन क्षेत्र में जुआ, हत्या, खंडणी तथा डकैती होने पर भी आपको वह दिखाई नहीं देता’, ऐसा कहते हुए मंत्री प्रियांक खर्गे का नाम लिए बिना उन की आलोचना की ।
५. ‘मुझ पर १२१ अभियोग पंजीकृत हैं । यदि एक सहस्र अभियोग भी पंजीकृत हुए, तो भी मेरी आवाज को दबाया नहीं जा सकता । हमारे धर्म में शस्त्र-पूजा की परंपरा लुप्त हो रही है, यह दुःख का विषय है ।’
हिन्दू युवाओं को देश के रक्षण हेतु संगठित होना चाहिए ! – भाग्या गौड़ा, हिन्दू जनजागृति समिति
‘हिन्दू युवाओं को देश की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए । घर में बच्चों को संस्कार देने का कार्य माता करती है । इसलिए धर्म-रक्षण का उत्तरदायित्व पुरुषों की तुलना में १० गुना अधिक महिलाओं पर है’, ऐसे उद्गार हिन्दू जनजागृति समिति की भाग्या गौड़ा ने अपने भाषण में व्यक्त किए ।
श्रीराम सेना के विधि सलाहकार एवं अधिवक्ता शिवकुमार सीरी ने कहा, ‘‘हिन्दुत्व तथा धर्म-रक्षण से संबंधित कोई भी अभियोग पंजीकृत होने पर, मैं उसके लिए कोई भी शुल्क लिए बिना कार्य करुंगा ।’’
इस अवसर पर मक्तमपुर के चरलिंग शिवाचार्य, माशाल के मरुळाराध्य शिवाचार्य, दत्त मंदिर के दीपक घनाते, श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत स्वादी, एम.एस. पाटिल नरिबोळ, चन्नय्या वस्त्राद जेरटगी, राजू भवानी, वीरेश पाटिल, आनंद देसाई आदि उपस्थित थे ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।