मुंबई – कांदिवली (पश्चिम) के चारकोप क्षेत्र में २७ एलपीजी सिलेंडर उनके वितरण के लिए जा रहे टेंपो से चोरी हो गए । (आज केवल टेंपो से सिलेंडर चोरी हुए हैं, कल लोग सिलेंडर चुराने के लिए घरों में भी घुस सकते हैं, इसे नकारा नहीं जा सकता – संपादक) इस घटना में वितरण कर्मचारी नंदकुमार रामराज सोनी ने शिकायत लिखाई है । २५ मार्च को उन्होंने टेंपो एक स्थान पर खडा किया था । २६ मार्च को जब वे वहां पहुंचे तो टेंपो की खिडकी टूटी हुई थी तथा पीछे का ताला तोडा गया था । तब उन्हें सिलेंडरों की चोरी का पता चला । इनमें से ५ भरे हुए एवं २२ खाली सिलेंडर थे । पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिसमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन दिखाई दिए हैं । पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है ।
गैस बिल भरने के नाम पर १२ लाख रुपये की ठगी ।
मुंबई – गैस की कमी के वातावरण में एक परिवहन व्यवसायी को ‘गैस बिल न भरने पर पाइपलाइन गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा’ ऐसा संदेश प्राप्त हुआ । उसने तुरंत डेढ सहस्त्र रुपये का बिल भर दिया । इसके बाद महानगर गैस कंपनी से बोलने की बात करते हुए कहा गया कि बिल ‘अपडेट’ नहीं हुआ है तथा इसके लिए एक ‘एपीके’ फाइल भेजी गई तथा उसमें बैंक विवरण भरने को कहा गया । इसे भेजने के लिए ओटीपी आया । ओटीपी बताते ही उसके खाते से १२ लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए । इस संबंध में उसने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत करी है ।
सिलेंडर की लाइन में पूर्व सरपंच की मृत्यु ।अकोला – मिर्जापुर के पूर्व सरपंच शंकरराव शिरसाट २८ मार्च को यदुराज गैस एजेंसी के सामने सिलेंडर के लिए लाइन में खडे थे । उसी समय उन्हें चक्कर आया तथा उनकी वहीं मृत्यु हो गई । इस घटना को लेकर शरद पवार गुट की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने सत्ताधारियों की आलोचना की है । |
संपादकीय भूमिकाजीवनावश्यक वस्तुओं की कमी होने पर अपराध बढ सकते हैं । इससे आने वाले आपातकाल की भयावहता का अनुमान लगाया जा सकता है । |

मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !