सैकडों हिन्दुओं ने लिया सहभाग

सिल्हेट (बांग्लादेश) – ‘बांग्लादेश अग्निवीर’ नाम के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन की ओर से यहां के लमाबाजार तीन मंदिर परिसर में २७ मार्च को श्रीरामनवमी का उत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ तथा भावपूर्ण पद्धति से मनाया गया । यहां के शिवमंदिर में संपन्न इस कार्यक्रम में परिसर के सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया । स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘सनातन प्रभात’ को इस समारोह की जानकारी दी ।
🌞 Uplifting, heartening pictures of Ramnavmi celebrations in a Shiva temple in Sylhet, Bangladesh ! Organized by Bangladesh Agniveer !
🎇 It was a day of pure joy – morning prayers, children filling the temple with colour through art, soulful music, and yagna for peace, and a… pic.twitter.com/bLL3R6KyHE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 28, 2026
इसप्रकार संपन्न हुआ समारोह !

कार्यक्रम के आरंभ में ईश्वर को समर्पित प्रार्थना ली गई । उसके पश्चात भजन प्रस्तुत किए गए । छोटे एवं किशोर आयु के बच्चों के तीन छोटे-छोटे समूहों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था । दोपहर १२ बजे श्रीरामजन्मकाल मनाया गया । दोपहर १२.३० बजे विश्वशांति एवं सभी के कल्याण हेतु प्रार्थना करते हुए ‘वैदिक शांति यज्ञ’ संपन्न किया गया । उसके उपरांत ‘ब्रह्म संगीत’ प्रस्तुत किया गया । इस समारोह के उपरांत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर वक्ताओं ने युवकों के सुदृढ मानसिक विकास के लिए सांस्कृतिक उपक्रमों में उनके सहभाग की आवश्यकता पर बल दिया ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश के हिन्दुओं पर निरंतर आक्रमण होते हुए भी उनके द्वारा इसप्रकार संगठित होकर उपासना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है ! |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
स्थानीय स्तर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सहभागी हों !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु