
बेंगळूरु (कर्नाटक) – यहां उल्लाल उपनगर में ‘उपकार वेलफेयर एसोसिएशन, बेंगळूरु’ द्वारा आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिनी शाखा की बेंगळूरु जिला समन्वयक श्रीमती भव्या गौडा व ‘दर्पण वेलनेस’ की संस्थापिका श्रीमती नंदिनी शिवकुमार के साथ १०० से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)- ‘विश्व महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘गायत्री परिवार’ की ओर से उल्लेखनीय धर्मकार्य करने के लिए यहां की सनातन की साधिका श्रीमती मंगला दरवे एवं श्रीमती दीपाली सिंगाभट्टी को सम्मानित किया गया । साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया और सभी को प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए । महिला दिवस पर श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. प्रज्वला असवार, डॉ. वंदना रेगुंडवार, न्यू इंग्लिश हाईस्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता वैद्य व गायत्री परिवार की डॉ. अपर्णा शुक्ला सहित गायत्री परिवार के अन्य साधक उपस्थित थे ।
वेंगुर्ला (महाराष्ट्र) – रेडी गांव में धर्मप्रचार का कार्य करनेवाली रेडी निवासी सनातन की साधिका श्रीमती अनीता वारखंडकर का रेडी ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सम्मान किया गया ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न