|

पणजी (गोवा), २५ मार्च (समाचार सेवा) – पर्वरी स्थित ‘मॉल डी गोवा’ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६६ पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लगभग १०० वर्ग मीटर क्षेत्र पर अतिक्रमण कर १० फीट ऊंचा ईसाई ‘क्रॉस’ खडा कर दिया है । इस ‘क्रॉस’ के निर्माण के विषय में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों द्वारा बार-बार कार्रवाई का अनुरोध करने के उपरांत भी स्थानीय प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है तथा कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है । इस प्रकरण में अब तक अपराध भी प्रविष्ट नहीं किया गया है । स्थानीय राष्ट्रनिष्ठ श्री कमलाकांत चतुर्वेदी ने ‘सनातन प्रभात’ को यह जानकारी दी ।
🚨 Porvorim (Goa) : Illegal ‘CROSS’ on NH-66, right in front of Mall de Goa & near ICICI Bank Raises Serious Questions 🚨
Multiple complaints have been filed… yet no FIR. Authorities have given assurances, but no decisive action. It was even demolished once… only to be… pic.twitter.com/sFQ8HyCU2c
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 25, 2026
श्री चतुर्वेदी को २ माह पूर्व ही पर्वरी में ‘मॉल डी गोवा’ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘क्रॉस’ का हो रहा अवैध निर्माण ध्यान में आया था । इस पर उन्होंने पहले १२ जनवरी एवं उसके पश्चात ६ मार्च को स्थानीय जिलाधिकारी अंकित यादव को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया था । इसके पश्चात प्रशासन ने वहां का निर्माण ढहा तो दिया, किंतु वहां पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया । इससे यह शंका उत्पन्न हो रही है कि क्या प्रशासन अथवा स्थानीय राजनेताओं और असामाजिक तत्वों के बीच कोई साठगांठ है ? अतः ‘क्रॉस’ का निर्माण ढहाना एक प्रकार से केवल दिखावटी कार्रवाई ही प्रतीत होती है । अब इसे पुनः निर्मित किए जाने की आधिकारिक शिकायत २४ मार्च को प्रविष्ट कराई गई है । (कानून-व्यवस्था को ताक पर रखनेवाले उद्दंड ईसाई ! यदि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो राष्ट्रप्रेमी नागरिकों को संगठित होकर असामाजिक तत्वों के साथ-साथ संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के लिए सरकार को विवश करना चाहिए ! – संपादक)
न्यायालय में याचिका दायर कर जिलाधिकारी को भी बनाएंगे पक्षकार !
बार-बार शिकायत करने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर श्री चतुर्वेदी ने प्रशासन को चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि मुख्य राजमार्ग पर इस अतिक्रमण के कारण निकट भविष्य में यातायात बाधित होने और अराजकता की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है । अतः आप इस अतिक्रमण को शीघ्र हटा दें तथा इसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करें, यही हमारी विनम्र विनंती है; अन्यथा इस अतिक्रमण की जानबूझकर उपेक्षा करने के कारण उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी तथा राज्य के मुख्य सचिव को पक्षकार बनाकर माननीय उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट करने के अतिरिक्त हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा ।
‘क्रॉस’ का सटीक स्थान !
पर्वरी गांव से गुजरनेवाले ‘राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ६६’ पर ‘मॉल डी गोवा’ और ‘आईसीआईसीआई’ बैंक के सामने सडक के किनारे लगभग १०० वर्ग मीटर क्षेत्र घेरकर ‘क्रॉस’ का निर्माण किया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न