|

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यहां ‘चतुरंगिणी सेना’ के गठन की घोषणा की । इस सेना में कुल २ लाख १८ सहस्र ७०० सदस्यों को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया है और देशभर के लोग इसमें भाग ले सकेंगे । “यह सेना गौसंरक्षण, धर्मसंरक्षण, शास्त्रसंरक्षण तथा मंदिरों की रक्षा के लिए कार्य करेगी”, ऐसा उन्होंने कहा । इस सेना के लिए २७ पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई है । सेना के अध्यक्ष स्वयं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती होंगे ।
🚩 A Powerful Initiative to Defend Dharma from Kashi
Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati has announced the formation of the ‘Chaturangini Sena’ – a force of 2.18 lakh volunteers dedicated to the protection of Dharma. 🛡️🐄
📜 The Blueprint:
🪓 Every member to carry… pic.twitter.com/2yYxv0mq9t— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 24, 2026
रोको, थामो तथा कार्रवाई करो
सेना की कार्यप्रणाली के बारे में शंकराचार्य ने बताया कि पहले सूचना दी जाएगी तथा अनुचित कार्य के बारे में समझाया जाएगा । इसके उपरांत भी यदि नहीं माना गया, तो उसे रोका जाएगा । फिर भी प्रतिक्रिया न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । “कार्रवाई” का अर्थ सीधा आक्रमण नहीं, अपितु कानूनी कार्रवाई करना, परिवाद प्रविष्ट करना या स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया अपनाना है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया । यह सब कार्य संवैधानिक रूप से ही किए जाएंगे ।
१० महीनों में सेना का गठन
शंकराचार्य ने बताया कि यह चतुरंगिणी सेना अगले माघ मेले तक पूरी तरह तैयार होकर कार्यरत हो जाएगी । इसके लिए एक नारा भी घोषित किया गया है, जिसमें ‘गौसंरक्षण’ को मुख्य उद्देश्य बताया गया है ।
ऐसी होगी सेना !१. एक दल में १० सदस्य होंगे । ऐसे २१,८७० दल बनने पर सेना पूर्ण होगी । २. भारत में लगभग ८०० जिले हैं । यदि प्रत्येक जिले में २७ दल, यानी २७० सदस्य तैयार हो जाएं, तो २ लाख १६ सहस्र सदस्य तैयार हो जाएंगे । ३. यह सेना पीले वस्त्रों में दिखाई देगी और प्रत्येक सदस्य के हाथ में परशु होगा । |
चतुरंगिणी सेना का अर्थ
चतुरंगिणी सेना का अर्थ है चार भागों से बनी सेना – पैदल सेना, अश्वदल, रथदल एवं गजदल । प्राचीन भारत में इस प्रकार की सेना को अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता था । महाभारत एवं रामायण जैसे ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है, जहां बडे युद्धों में इन चारों अंगों के संगठित उपयोग का वर्णन है । इसे वैदिक काल से विकसित सैन्य व्यवस्था का प्रतीक माना जाता है, जो प्राचीन भारतीय युद्धकौशल एवं रणनीति की उन्नत अवधारणा को दर्शाता है ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !