Nepal Temple Vandalized : नेपाल में ईद के दिन मंदिर पर आक्रमण, तनाव के बाद हिंसक प्रदर्शन

  • नमाज के समय मंदिर में ध्वनि-विस्तारक (लाउडस्पीकर) पर भजन चलने के कारण आक्रमण ।

  • पुजारी के साथ भी मारपीट ।

  • आक्रमण के विरोध में भीड द्वारा हिंसक प्रदर्शन ।

  • प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा गोलीबारी ।

काठमांडु (नेपाल) – नेपाल के कपिलवस्तु जिले में ईद के दिन एक मंदिर पर आक्रमण की घटना सामने आई है । जानकारी के अनुसार, महाराजगंज क्षेत्र के बरगदी घाट स्थित काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भजन-कीर्तन चल रहा था । उसी समय पास में नमाज पठन किया जा रहा था । ध्वनि को लेकर विवाद होने पर एक समूह ने मंदिर परिसर में प्रवेश कर तोडफोड की, ध्वनि विस्तारक (लाउडस्पीकर) को नुकसान पहुंचाया तथा पुजारी के साथ मारपीट की । घटना २१ मार्च की सुबह की बताई जा रही है । इस घटना की जानकारी फैलते ही बडी संख्या में लोग विरोध के लिए सडकों पर उतर आए, जिससे कई स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई ।

कई क्षेत्रों में लगाया गया संचारबंदी

बुटहानियां क्षेत्र में एकत्रित लोगों ने आरोपियों को बंदी बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया । कुछ स्थानों पर टायर जलाकर रास्ते रोके गए । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने पहले लाठीचार्ज तथा आंसू गैस का प्रयोग किया ; इसके पश्चात भी भीड के उग्र होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पडी । इस घटना में पुलिसकर्मियों तथा आम नागरिकों सहित कुल ८ लोग घायल बताए जा रहे हैं । परिस्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बरगदी, महाराजगंज बाजार, हरदौना तथा बहादुरगंज क्षेत्रों में संचारबंदी लागू कर दी गयी है ।

संपादकीय भूमिका

  • नेपाल में, जहां ८२ प्रतिशत हिन्दू हैं, वहां ५ प्रतिशत मुसलमान इस प्रकार का दुस्साहस करते हैं ; यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ! यदि किसी को यह लगे कि हिन्दू इस प्रकार की मार सहने के ही योग्य हैं, तो यह अनुचित नहीं होगा ! 
  • मुसलमानों को नमाज के समय मंदिरों के लाउडस्पीकर के स्वर से कष्ट होता है ; परंतु पिछले कई दशकों से देशभर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर के स्वर से हिन्दुओं को कष्ट होता रहा है, उसका क्या ? 
  • नेपाल में सत्ता परिवर्तन होकर अब बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले हैं । क्या वे हिन्दुओं की रक्षा के लिए कोई कदम उठाएंगे ?