|

मथुरा (उत्तर प्रदेश) – यहां चंद्रशेखर उपनाम ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से विख्यात गोरक्षक की ट्रक से कुचले जाने के कारण मृत्यु हो गई । गोरक्षक बाबा ने प्रातः ४ बजे के समय मथुरा-आगरा महामार्ग पर एक कंटेनर को रोका था । उन्हें इसमें गोतस्करी होने का संदेह था । पुलिस के अनुसार, ‘उस समय कंटेनर के पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाबा की दोपहिया को कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हुई’; परंतु बाबा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि गोतस्करों ने उनकी हत्या की है । इस घटना के पश्चात समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन एवं हिंसा की । प्रदर्शनकारियों ने मार्ग अवरुद्ध कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे वहां कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही । तत्पश्चात पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त किया । इस हिंसा में पुलिस के ५ – ६ वाहनों की तोडफोड की गई । परिस्थिति को अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा अश्रु गैस के गोले छोडे ।
🚨 Mathura (Uttar Pradesh): Tragic Death of Go Rakshak ‘Farsa Wale Baba’ 🐄💔
Renowned cow protector Farsa Wale Baba was crushed by a truck while chasing cattle smugglers.
🔥 Following the incident, supporters staged protests – stones were pelted and police vehicles were… pic.twitter.com/E0jVxq8f8e
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 21, 2026
घटनाक्रम क्या था ?
बरसाना के अजानौख ग्राम में गौशाला का संचालन करने वाले फरसा वाले बाबा को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोसी राष्ट्रीय महामार्ग पर एक ट्रक के माध्यम से पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है । यह सूचना मिलते ही बाबा २ युवकों के साथ दोपहिया से निकले । जब वे महामार्ग के बाथन गेट क्षेत्र में पहुंचे, तब उन्हें गोतस्करों का एक ट्रक दिखा । जब बाबा ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तब तस्करों ने गति बढा दी । लगभग ७ किलोमीटर तक पीछा करने के पश्चात बाबा कोतवान चौकी क्षेत्र के नवपुर ग्राम में पहुंचे । उन्होंने ट्रक के सामने आकर उसे रोका । समर्थकों का आरोप है कि जब वे दोपहिया से नीचे उतरे, तब ट्रक चालक ने ट्रक चलाकर उन्हें कुचल दिया । पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है कि बाबा की मृत्यु वास्तव में कैसे हुई । इस घटना के समय एक गोतस्कर को पकडा गया है, जबकि उसके २ साथी भागने में सफल रहे ।

फरसा वाले बाबा गोरक्षक के रूप में प्रसिद्ध थे । वे सदैव अपने हाथ में परशु (कुल्हाडी ) रखते थे, जिसके कारण उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ का उपनाम प्राप्त हुआ था ।
संपादकीय भूमिका
|
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।