
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान इन दो देशों ने ईद-उल-फित्र की (रमजान ईद की) पृष्ठभूमि पर तात्कालिक युद्धविराम करने का निर्णय लिया । पिछले कुछ सप्ताह से चल रही मुठभेड एवं हवाई आक्रमणों के उपरांत यह निर्णय लिया गया । यह युद्धविराम १९ मार्च की रात से लागू होकर ईद के समाप्त होने तक लागू रहेगी । पाकिस्तान ने इसे सद्भावना से लिया गया निर्णय बताया; परंतु सीमापार से आक्रमण हुआ, तो जवाबी कार्रवाईयां पुनः आरंभ करने की चेतावनी भी दी ।
सऊदी अरब, कतार एवं तुर्कीए द्वारा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मध्य का तनाव अल्प करने हेतु मध्यस्थता की जाने की जानकारी सामने आई है । इन देशों के अनुरोध पर दोनों देशों में युद्धविराम स्वीकार किया ।
पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन का अफगानिस्तान ने लगाया आरोपईद के उपलक्ष्य में तात्कालिक युद्धविराम करने के उपरांत भी पाकिस्तान द्वारा आक्रमण किए जाने का अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है । अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान ने कुनार प्रांत में अब तक ७२ तोप के गोले दागे हैं । कुनार के सूचना विभाग के प्रमुख जिया-उर-रहमान स्पिन घर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से ३५ तोप के गोले नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट एवं सोंगालाई क्षेत्र में गिरे, जबकि ३७ तोप के गोले मनोगाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दागे गए । नराई जिले में अभी भी गोलीबारी जारी रहने की बात कही जा रही है; परंतु इसमें किसी प्रकार की जनहानि होने की जानकारी नहीं मिली है । अफगानिस्तान की ओर से यह आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना घर लौटनेवाले नागरिकों को लक्ष्य बना रही है । संपादकीय भूमिकाविश्वासघात का दूसरा नाम है पाकिस्तान ! दोनों देश इस्लामी होते हुए भी तथा ईद के उपलक्ष्य युद्धविराम करने के उपरांत भी पाकिस्तान यदि इसप्रकार से आक्रमण कर सकता है, तो क्या वह कभी भारत के साथ विश्वसनीय व्यवहार कर सकता है ? |
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
Resolution Over Iran War : ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिका की संसद के उच्च सदन में पारित
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे