‘इस्लामिक स्टेट’ के लिए आतंकवादी तैयार करने का आरोप ।

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) – दंत महाविद्यालय का छात्र हारिश अली को आतंकवाद विरोधी दल ने हाल ही में बंदी बनाया। ‘इस्लामिक स्टेट’ इस आतंकवादी संगठन के लिए आतंकवादी तैयार करने का उस पर आरोप है । उसने ‘अल इत्तिहाद’ नाम से सामाजिक माध्यम पर खाता खोलकर उसकी सहायता से उत्तरप्रदेश के सैकडों युवकों का ब्रेनवॉश किया तथा उन्हें आत्मघाती आक्रमण के लिए प्रेरित किया । हारिश के पास से कई आपत्तिजनक प्रमाणपत्र पकडे गए हैं । भारत में शरीयत कानून तथा खलीफा शासन (इस्लाम के अनुसार चलने वाली शासन व्यवस्था) स्थापित करने के बारे में वह चर्चा करता था ।
🚨 ISIS Recruitment Angle Exposed in Moradabad Arrest!
A dental student, Haarish Ali, has been arrested by UP ATS for preparing recruits for the Islamic State (ISIS).
This case raises serious questions about the narrative that terrorism is driven only by poverty. When highly… pic.twitter.com/Ta2QNUnkpx
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 17, 2026
१. पुलिस जांच में सामने आया कि १९ वर्षीय हारिश अली मूल रूप से सहारनपुर के मानक मऊ क्षेत्र का निवासी है । वह मुरादाबाद के एक प्रसिद्ध दंत महाविद्यालय में पढ रहा था ।
२. मुसलमान युवकों को ‘इस्लामिक स्टेट’ इस आतंकवादी संगठन से जोडने के लिए हारिश अली ने ‘अल इत्तिहाद’ नाम का सामाजिक माध्यम पर खाता खोला था ।
३. सामाजिक माध्यम का उपयोग करके वह मुसलमान युवकों में ‘इस्लामिक स्टेट’ के प्रचार के लिए उपयोग की जाने वाली ‘दाबिक’ तथा ‘अल-नबा’ जैसी सामग्री का प्रसार करता था ।
४. आतंकवाद विरोधी दल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हारिश अली पिछले २ वर्षों में कई बार जम्मू-कश्मीर भी गया था । मुरादाबाद के साथ संभल , अमरोहा तथा बिजनौर इन पश्चिम उत्तरप्रदेश के कई जिलों में उसने अपना जाल फैलाया था ।
संपादकीय भूमिकाउच्च शिक्षित मुसलमान भी आतंकवाद की ओर मुडते हैं , यह ‘मुसलमान गरीबी के कारण आतंकवाद की ओर मुडते हैं’ ऐसा कहने वालों को तमाचा । |
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !