
चाकण (पुणे) – चाकण क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आक्रमण से एक मध्यम आयु की महिला की मृत्यु हो गई है । शोभा विजय वाघमारे आधी रात लगभग ढाई बजे अपने निजी संस्थान का काम समाप्त करके घर जा रही थीं , तभी सुनसान रास्ते में उनके ऊपर ५ से ६ कुत्तों के झुंड ने आक्रमण कर दिया । इस मार्ग के सीसीटीवी चित्रण में यह घटना रिकॉर्ड हुई है । यह महिला सडक के किनारे गिरी हुई मिली थीं । इसलिए प्रारंभ में नागरिकों को संदेह हुआ कि कहीं कोई आपराधिक घटना तो नहीं हुई, परंतु बाद में स्पष्ट हुआ कि कुत्तों के आक्रमण उनकी मृत्यु हुई है । इस घटना के कारण चाकण के नागरिकों में अत्यधिक आक्रोश और भय का वातावरण हो गया है , साथ ही इससे आवारा कुत्तों की समस्या का विषय पुनः चर्चा में आ गया है ।
संपादकीय भूमिकाआवारा कुत्तों के आक्रमण से महिला की मृत्यु होना अत्यंत आक्रोशजनक है । इससे यह स्पष्ट होता है कि कुत्तों की समस्या कितनी गंभीर हो चुकी है । क्या प्रशासन जागकर इस समस्या का समाधान करेगा या नागरिकों के आक्रोश की प्रतीक्षा करेगा ? |
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।