Nashik Kumbh Mela 2027 : सिंहस्थ कुंभ मेले में केवल हिन्दुओं की ही दुकानें होनी चाहिए !

  • मंत्री नितेश राणे का आह्वान

  • घुसपैठ करनेवाले कट्टरपंथियों की दुकानों को उखाड फेंकने का आह्वान !

श्री. नितेश राणे

नाशिक – यहां अगले वर्ष होनेवाले सिंहस्थ कुंभ मेले में केवल हिन्दुओं को ही अपनी दुकानें (स्टॉल) लगानी चाहिए । यदि मुसलमानों सहित अन्य पंथों के लोग घुसपैठ करके यहां दुकानें लगाते हैं, तो उन्हें उखाड फेंको, ऐसा स्पष्ट आह्वान राज्य के मत्स्यव्यवसाय एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने यहां किया । १४ मार्च को ‘हिन्दू हित रक्षा’ द्वारा आयोजित ‘हिन्दू व्यापारी एवं कारीगर सूची’ के प्रकाशन समारोह में वे बोल रहे थे ।

हिन्दुओं से ही वस्तुएं खरीदें !

मंत्री राणे ने आगे कहा, “हिन्दुओं को हिन्दुओं से ही वस्तुएं खरीदनी चाहिए”, इस अवधारणा का मैं स्वागत करता हूं । यह समय की आवश्यकता है । खारघर में भी मैंने यही भूमिका रखी थी, तब मीडिया ने मेरी आलोचना की थी; किन्तु धर्म की रक्षा के लिए ऐसी आलोचना की मुझे चिंता नहीं है ।

कट्टरपंथियों का दोहरा व्यवहार !

कुंभ मेले के अवसर पर हिन्दुओं के अलावा कोई भी दुकान नहीं लगाएगा । अभी रमजान महीना चल रहा है । उनके खाद्य पदार्थों की दुकानों में एक भी हिन्दू दिखाई नहीं देता । उनके कुरान में ‘काफिरों से कुछ भी मत लो’, ऐसा स्पष्ट लिखा है । इसलिए वे वैसे ही व्यवहार करते हैं । फिर हम अपने धर्म की रक्षा के लिए जो प्रणाली अपनाते हैं, वह अनुचित कैसे हो सकती है ? उन्होंने कहा कि उन्होंने कुरान दो बार पढा है । उसमें ‘१० प्रतिशत अधिक जकात दो’, ऐसा उल्लेख है एवं वह पैसा जिहाद के लिए उपयोग किया जाता है । ‘दूसरों के धर्म को कम करके अपने धर्म को बढाना चाहिए’, ऐसा भी उसमें कहा गया है ।

कट्टरपंथियों से वसूले गए पैसे का उपयोग ‘लव जिहाद’ के लिए !

कट्टरपंथियों से वसूले जानेवाले जकात एवं अन्य पैसे का उपयोग ‘लव जिहाद’ जैसे राष्ट्र विरोधी कृत्यों के लिए किया जाता है । यदि हमारा पैसा ‘लव जिहाद’ के लिए उपयोग हो रहा हो, तो क्या हमें उसे स्वीकार करना चाहिए ? इसलिए सिंहस्थ कुंभ मेले में एक भी जिहादी नहीं आना चाहिए । हमें सतर्क रहना होगा ।

सिंहस्थ कुंभ मेले में कट्टरपंथियों को स्थान नहीं !

मंत्री राणे ने आगे कहा, “कुंभ मेला हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है । यहां एक भी जिहादी नहीं आना चाहिए । त्र्यंबकेश्वर में दुकानों पर हिन्दुओं के नाम लगाए जाते हैं, लेकिन अंदर ‘अब्दुल’ बैठा होता है, ऐसे प्रकरण सामने आए हैं । यह छल (धोखा) अब स्वीकार नहीं किया जाएगा । सिंहस्थ कुंभ मेले पर सतर्कता से दृष्टि रखें । यदि कोई कट्टरपंथी दुकान लगाते हुए दिखाई दे, तो उसे उखाड फेंको । हम मंत्रालय में बैठे हैं, इसलिए भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है ।”

शीघ्र ही ‘लव जिहाद’ विरोधी कठोर कानून !

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा शीघ्र ही ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध देश का सबसे कठोर कानून महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा ।