पाक द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए आक्रमण का भारत का विरोध

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान ने १४ तथा १५ मार्च को अफगानिस्तान पर आक्रमण किया । इस आक्रमण पर भारत द्वारा की गई आलोचना के पश्चात पाकिस्तान सरकार ने कहा कि ‘इस प्रकरण पर भारत की भूमिका अनावश्यक तथा निरर्थक है’ । पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर ‘आतंकवाद को प्रोत्साहन देने एवं अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अवहेलना करने’ का आरोप लगाया है । आरोप में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस विषय पर भारत का स्वयं का भूतकाल भी कलंकित रहा है ।
अफगानिस्तान में हुए आक्रमणों पर पाकिस्तान का पक्ष

निकट भूतकाल में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए आक्रमणों का भारत ने विरोध किया है । भारत की इस भूमिका के विषय में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा कि भारत का वक्तव्य पूर्णतः त्रुटिपूर्ण है । उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों को लक्षित किया है तथा इसका अधिकार पाकिस्तान को है’ ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत निराश हो गया है’ !
ताहिर अंद्राबी ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थित आतंकवादियों तथा उनके ठिकानों के विरुद्ध पाकिस्तान के आक्रमण वैध एवं सटीक हैं । अफगानिस्तान की भूमि से सक्रिय आतंकवादी संगठनों को भारत समर्थन प्रदान करता है । अतः पाकिस्तान की कार्रवाई से भारत के अधीन नियंत्रण तंत्र के नष्ट होने के कारण भारत हताश हो गया है ।
India Condemns Pakistan’s Attack on Afghanistan 🇮🇳
After striking targets in Afghanistan, Pakistan says: “We have the right to target terrorist groups.”
If that is the justification, then on what moral grounds does Pakistan oppose India’s surgical strikes, airstrikes, or… pic.twitter.com/znyTFZeLpO
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 15, 2026
सिंधु जल संधि तथा कश्मीर के सूत्रों का भी उल्लेख
ताहिर अंद्राबी ने आगे कहा कि भारत सिंधु संधि के दायित्वों को भुला कर जल का उपयोग दबाव के अस्त्र के रूप में कर रहा है । भारत का यह कदम केवल अफगानिस्तान ही नहीं, अपितु संपूर्ण क्षेत्र की शांति के लिए संकटपूर्ण है ।
भारत की प्रतिक्रिया

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाक के आक्रमण पर कहा था कि, रमजान के पवित्र मास में अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा की गई हवाई कार्रवाई का भारत तीव्र विरोध करता है ।
अफगानिस्तान का आरोप
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तान ने नंगरहार एवं पक्तिका प्रांतों में सामान्य नागरिकों पर बमबारी की । इसमें महिलाओं तथा बालकों सहित अनेक लोग हताहत हुए । यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर आक्रमण है ।
संपादकीय भूमिकाभारत द्वारा पाक स्थित आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से प्रहार किए जाने पर पाक ने उसका विरोध क्यों किया ?, इसका उत्तर पाक को देना चाहिए ! |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !