|

हुबली (कर्नाटक) – देश एवं राज्य में कई हिन्दू युवतियां गुम हो रही हैं । गुम होने वालों का उपयोग अवैध ‘लव जिहाद’ के लिए किया जा रहा है । इसलिए देश में ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध कठोर कानून क्रियान्वित किया जाए, ऐसी मांग श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने की । ‘लव जिहाद’ के आरोपों के संबंध में हुबली में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में वे बोल रहे थे । ‘लव जिहाद’ के पीछे प्रेम नहीं, अपितु भारत को इस्लामी देश बनाने का भयंकर षड्यंत्र है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया । प्रमोद मुतालिक के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में ‘लव जिहाद’ के जाल से बचीं कुछ हिन्दू पीडित युवतियों ने अपने अनुभव सुनाए । ‘मुसलमान युवक मीठी बातें करके हिन्दू युवतियों को जाल में फंसाते हैं’, यह एक पीडिता ने बताया ।
Demand for Stringent Laws Against ‘Love Jihad’ – Pramod Mutalik (@PramodMuta39880), Chief of Sri Ram Sena
At a press conference in Hubballi, Hindu girls who escaped the trap of ‘Love Jihad’ shared their painful experiences, revealing how Muslim youths lure victims with sweet… pic.twitter.com/lehDJC243i
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 7, 2026
पीडित युवतियों के अनुभव
पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कुछ हिन्दू युवतियों ने उजागर किया कि मुसलमान युवक प्रथम परिचय कराते हैं । मीठी बातें करके निकटता बढाते हैं एवं तदोपरांत कहते हैं, ‘तू मुझसे विवाह कर ले, तो तुझे धर्मांतरण की आवश्यकता नहीं । तुझे बुर्का (पूरे शरीर को ढकने वाला वस्त्र) पहनने की भी आवश्यकता नहीं । तू रानी के समान सुख से रहेगी ।’ ‘उन्होंने मीठी बातों से हमारा मन बदलने का प्रयत्न किया । हमारे माता-पिता एवं घर वालों के प्रति वे द्वेषपूर्वक बोलते थे; किन्तु तदोपरांत हमें ज्ञात हुआ कि यह सब धोखा था । इसलिए हम ‘लव जिहाद’ के जाल से बाहर निकल आए’, ऐसे शब्दों में उन्होंने अपनी पीडाएं व्यक्त कीं ।
इस समय नेहा हिरेमठ हत्याकांड के संबंध में बोलते हुए उनके पिता निरंजन हिरेमठ ने कहा कि ‘लव जिहाद’ सुनियोजित पद्धति से चल रहा है । नेहा की हत्या करने वालों को आज जेल में अतिविशिष्ठ जैसा व्यवहार मिल रहा है । उन्हें भोजन में बिरयानी दी जा रही है । नेहा को अभी तक न्याय नहीं मिला, ऐसा खेद उन्होंने व्यक्त किया । इस प्रकरण को ‘सी.बी.आई.’ या ‘एन.आई.ए.’ को सौंपा जाए, ऐसी मांग हिरेमठ ने की ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba