यात्रियों को वापस लाने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग प्रयत्नशील

युद्ध में महाराष्ट्र के मुसलमान यात्रियों के सऊदी अरब में फंसे होने का प्रकरण

नागपुर – अमेरिका तथा इजरायल के मध्य चल रहे युद्ध के कारण सऊदी अरब में तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न हो गया है तथा उसका व्यापक प्रभाव महाराष्ट्र के मुसलमान यात्रियों पर पड़ा है । रमजान के काल में धार्मिक अनुष्ठान हेतु सऊदी अरब गए महाराष्ट्र के अनुमानतः ५० सहस्र से १ लाख यात्री युद्ध के कारण वहां फंस गए हैं ।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए अभियान आरंभ किया है ।

अल्पसंख्यक आयोग इस विषय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा करने वाला है तथा ‘यात्रियों को मातृभूमि में वापस लाने के लिए हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी’, ऐसा आश्वासन उन्हें दिया गया है ।

संपादकीय भूमिका

राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जैसा पहल किया, वैसा ही प्रयास युद्ध में फंसे बहुसंख्यक हिन्दुओं के लिए भी होना चाहिए !