अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध जारी

काबुल (अफगानिस्तान) – एक ओर अमेरिका एवं इजरायल, ईरान पर भीषण आक्रमण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध भी निरंतर हो रहा है । अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर ड्रोन के माध्यम से भीषण आक्रमण किया । तालिबान ने घोषणा की है कि पाकिस्तानी थल सेना एवं वायु सेना के ठिकानों पर भीषण आक्रमण किया गया है । अफगान सेना ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित नूर खान वायुसेना अड्डे, बलूचिस्तान के क्वेटा स्थित पाक सेना की १२वीं डिवीजन के मुख्यालय एवं खैबर पख्तूनख्वा के ख्वाजाई कैंप पर भीषण आक्रमण किया । अफगानिस्तान ने घोषणा की है कि इस आक्रमण में पाकिस्तान के ३१२ सैनिक मारे गए हैं । उल्लेखनीय है कि नूर खान वायुसेना अड्डे पर भारत ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भीषण आक्रमण कर उसे नष्ट किया था ।
हम पर आक्रमण किया गया तो हम कठोर प्रत्युत्तर देंगे ! – अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पाकिस्तान ने हमारी हवाई सीमा का उल्लंघन किया, तो हम उसका कठोर प्रत्युत्तर जवाब देंगे । पाकिस्तान ने काबुल के समीप स्थित बगराम वायुसेना अड्डे पर भीषण आक्रमण करने का प्रयास किया था । आज किया गया ड्रोन आक्रमण उसी आक्रमण का प्रत्युत्तर है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण