|

काबुल (अफगानिस्तान) / इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के मध्य युद्ध प्रारंभ होने की आधिकारिक घोषणा पाकिस्तान द्वारा की गई है । पाकिस्तान ने काबुल तथा कांधार नगरों पर वायुसेना द्वारा आक्रमण करते हुए युद्ध की उद्घोषणा की ।
पाकिस्तान ने इस सप्ताह के आरंभ में अफगान क्षेत्र में हवाई आक्रमण कर ८० से अधिक व्यक्तियों को मार दिया था । इस कार्रवाई में पाक ने आतंकवादी ठिकानों पर प्रहार करने का दावा किया था; किन्तु तालिबान शासन ने तर्क दिया कि ‘मृतक निरपराध नागरिक थे’ । ‘इसका प्रतिशोध लिया जाएगा’, ऐसा कहते हुए तालिबान ने पाक सेना पर आक्रमण आरंभ किया । इस पर पाकिस्तान ने २६ फरवरी की रात्रि को पुनः अफगानिस्तान पर आक्रमण का प्रयास किया । उस समय अफगान सेना ने पाक का विमान गिरा दिया, साथ ही सैन्य चौकियों पर भी आक्रमण किया । इसमें ५५ से अधिक पाक सैनिकों मारे गए इस के पश्चात रुष्ट होकर पाकिस्तान ने युद्ध की घोषणा करते हुये अफगानिस्तान पर आक्रमण आरंभ कर दिया । इससे पूर्व जब दोनों देशों का संघर्ष चरम पर था, तब कतर देश द्वारा मध्यस्थता का प्रयास हुआ था; परंतु उसका कोई लाभ नहीं हुआ ।
अफगानिस्तान का पक्ष :

तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने दक्षिण कांधार तथा दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में हवाई आक्रमण किए । काबुल में न्यूनतम ३ विस्फोटों की ध्वनियां सुनी गईं; परंतु अफगानिस्तान की राजधानी में हुए आक्रमण के सटीक स्थान अथवा सम्भावित जनहानि के विषय में सूचना प्राप्त नहीं हुई है । हमारी सेना द्वारा किए गए आक्रमण में पाक के ५५ सैनिक मारे गए, जबकि अनेकों को जीवित बंदी बनाया गया । पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार किए जाने वाले उल्लंघन के प्रत्युत्तर में पाकिस्तानी सैन्य अड्डों तथा चौकियों पर व्यापक रूप से आक्रामक कार्रवाई की गई । डुरंड रेखा पर स्थित पाकिस्तान की १९ सैन्य चौकिययां एवं अड्डे नियंत्रण में ले लिए गए हैं । ४ अतिरिक्त चौकियों से पाकिस्तानी सैनिक पलायन कर गए । अफगान सेना ने अनेक लघु एवं भारी शस्त्र, गोला-बारूद, सैन्य सामग्री तथा एक विशाल सैन्य परिवहन वाहन को अधिग्रहित कर लिया है, साथ ही एक पाकिस्तानी युद्धक टैंक को भी नष्ट कर दिया है । कुछ पाकिस्तानी सैनिकों के शव अफगानिस्तान ले जाए गए हैं ।
हमारे पास शत्रु को कुचलने की क्षमता ! – पाक प्रधानमंत्री शरीफ

हमारी सेना के पास किसी भी आक्रामक आकांक्षा को कुचलने की पूर्ण क्षमता है । संपूर्ण राष्ट्र पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा है, ऐसा पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा है ।
हमारे धैर्य की सीमा समाप्त, अब निर्णयात्मक कार्रवाई होगी ! – पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘नाटो’ सेना की वापसी के पश्चात अपेक्षा थी कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित होगी तथा तालिबान अफगान सरकार, जनहित तथा प्रादेशिक स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करेगी; परंतु तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का उपनिवेश बना लिया है । (कभी अमेरिका, तो कभी चीन का उपनिवेश बनने वाले पाकिस्तान को ऐसा आरोप लगाने का नैतिक अधिकार है क्या ? – संपादक ) तालिबान द्वारा पाकिस्तान को लक्ष्य बनाने का प्रयास किया गया, जिसका हमारे सशस्त्र बल निर्णायक उत्तर दे रहे हैं । अब हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है एवं यह प्रत्यक्ष संघर्ष है । अब निर्णयात्मक कार्रवाई होगी । हम आपके पडोसी हैं एवं हमें आपकी वास्तविकता का भली-भांति ज्ञान है, ऐसी चेतावनी आसिफ ने दी ।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तालिबान के विरुद्ध ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ आरंभ करने की बात पाकिस्तानी मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने ‘एक्स’ की अपनी पोस्ट में कही है । पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने तालिबान के आक्रमण की भर्त्सना की है । पाकिस्तानी प्रसार माध्यमों ने अफगानिस्तान के आक्रमण में केवल २ सैनिकों की मृत्यु का दावा किया है ।
संपादकीय भूमिकाविश्व के ८ युद्ध रोके ऐसी घोषणा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प क्या अब इस युद्ध को रोकेंगे ? अथवा विश्व को यह समझना चाहिए कि उनकी इच्छा से ही पाकिस्तान ने यह युद्ध आरंभ किया है ? |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l