Punjab Police : पंजाब के पुलिस अधिकारियों एवं सैनिकों की हत्या का दायित्व ‘तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्थान’ ने स्वीकार किया !

मारे गए पुलिस अधिकारी एवं सैनिक

गुरदासपुर (पंजाब) – यहां की भारत-पाक सीमा पर स्थित अधिया गांव की जांच चौकी में दो दिन पूर्व रात के समय अज्ञातों ने गोलीबारी कर पुलिस अधिकारी एवं गृहरक्षक बल के सैनिक की हत्या की थी । पुलिस से इसका अन्वेषण चल रहा था, तो ऐसे में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्थान’, इस संगठन द्वारा इन हत्याओं का दायित्व स्वीकार करने के पत्रक सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुई हैं । इस पोस्ट में संगठन का ध्वज, चिन्ह एवं दो मृतकों के छायाचित्र प्रसारित किए गए हैं । यह जानकारी हिन्दी एवं अंग्रेजी इन दोनों भाषाओं में प्रसारित की गई है । पुलिस इस दावे का सत्यापन कर यह कह रही है कि प्राथमिक स्तर पर यह एक अपरिचित संगठन है ।

संपादकीय भूमिका 

पंजाब आतंकवाद की छाया में है, यह दर्शानेवाली घटना !