
उडुपी (कर्नाटक) – पुलिस ने भारतीय नौसेना दल जासूसी प्रकरण में अलिफ इस्लाम को हाल ही में बंदी बनाया है। भारतीय नौसेना दल से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने के संदेह में उसे बंदी बनाया गया है । इस जासूसी घटना में बंदी बनाया गया यह चौथा आरोपी है ।
National security is non-negotiable! 🇮🇳
Alif Islam has been arrested in connection with the Indian Navy Data Leak Case.
This follows the earlier arrests in Gujarat and Uttar Pradesh.
Accused of sharing sensitive information with Pakistan regarding naval ships being built at… pic.twitter.com/bxWEJZXEBr
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 19, 2026
पुलिस के अनुसार ‘कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड’ के मालपे बंदरगाह स्थित नौसेना दल से संबंधित विभाग से संवेदनशील जानकारी विदेशी संपर्कों तक पहुंचने की जानकारी मिली थी । शिपयार्ड (जहां नौकाओं का निर्माण किया जाता है) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस बारे में अभियोग प्रविष्ट कराया था। शिपयार्ड रक्षा क्षेत्र का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है तथा यहां भारतीय नौसेना दल के लिए युद्धपोत बनाए जाते हैं । यहां के युद्धपोतों से संबंधित संवेदनशील जानकारी सामाजिक माध्यमों के द्वारा पाकिस्तान स्थित संपर्कों तक भेजी गई, ऐसा पुलिस जांच में पाया गया था । (ऐसी जासूसी होने तक शिपयार्ड के सुरक्षा अधिकारी क्या कर रहे थे ? यह सुरक्षा तंत्र के लिए लज्जाजनक है – संपादक)
इस घटना में इससे पहले हिरेंद्र, रोहित तथा संत्री को बंदी बनाया गया था । रोहित एवं संत्री मालपे के शिपयार्ड में निजी ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे । उडुपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिराम शंकर ने बताया कि यह जांच अब राष्ट्रीय स्तर की गुप्तचर एजेंसियों के साथ समन्वय करके गहराई से आगे बढ़ाई जाएगी ।
संपादकीय भूमिकाऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित न्यायालय में अभियोग चलाकर उन्हें मृत्यु दंड (फांसी) देने के लिए सरकार को प्रयास करना आवश्यक है। |
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !