
मथुरा (उत्तर प्रदेश) – देश का पहला राष्ट्रीय गाय संस्कृति संग्रहालय यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुवैद्यकीय विज्ञान विद्यापीठ के परिसर में बनाया जाएगा । यह संग्रहालय उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर बनाया जाएगा ।
१. प्रस्तावित संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य गायों के लाभ एवं उनके उत्पादन के बारे में जागरुकता निर्माण करना है । इस संग्रहालय के द्वारा नागरिकों को गायों का धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक महत्व समझाया जाएगा । परिषद के प्रशस्ति पत्रक के अनुसार, यह संग्रहालय परंपरा एवं विज्ञान का मिश्रण होगा ।
२. राष्ट्रीय गाय संस्कृति संग्रहालय में देश भर की मुख्य गायों, उनकी नस्लों तथा लुप्तप्राय नस्लों के लगभग १०० डिजिटल तथा प्रतीकात्मक प्रतिरूप होंगे । इसके अलावा, संग्रहालय में दूध एवं दूध से बने उत्पादन जैसे दही, पनीर तथा घी इन सबका प्रदर्शन होगा । ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा कि दूध उत्पादन बढाने का तंत्र तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण समेत अलग-अलग लाभों के बारे में लोगों को बताया जाएगा ।
संपादकीय भूमिकायह एक अच्छा प्रयास है ; लेकिन गायें जीवित रह सकें तथा मारी न जाएं इसके लिए प्रयास बढाने की आवश्यकता है ! |
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop