महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों सहित विविध क्षेत्रों के सूत्रों पर होगी चर्चा !

मुंबई – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे हैं । १७ फरवरी को लोकभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे भेंट कर चर्चा की । भारत तथा फ्रांस के मध्य रक्षा सहित महत्वपूर्ण समझौते होने वाले हैं । उस दृष्टि से यह भेंट महत्वपूर्ण मानी जा रही है । भारत का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य समझौता फ्रांस के साथ होने जा रहा है । मैक्रॉन १७ से १९ फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे । यह उनकी चौथी भारत यात्रा है ।
इस भारत यात्रा में मैक्रॉन के साथ रक्षा, सामुद्रिक सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती प्रौद्योगिकियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा वैश्विक विषयों पर चर्चा होगी । वे दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भी सम्मिलित होंगे । वर्ष १९९८ से भारत की फ्रांस के साथ रणनीतिक भागीदारी है । भारत तथा फ्रांस रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष एवं ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करते हैं । इस यात्रा में भी इन्हीं विषयों को आगे बढ़ाया जाएगा ।
मुंबई में १७ फरवरी की संध्या को ‘भारत-फ्रांस नवोन्मेष वर्ष २०२६’ (भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर २०२६) का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी तथा मैक्रॉन ने दोनों देशों के उद्यमियों, अनुसंधान विशेषज्ञों एवं नवनिर्मिती से जुड़े लोगों को संबोधित किया ।

भारत तथा फ्रांस के मध्य होने वाले महत्वपूर्ण समझौते !१. भारत तथा फ्रांस के मध्य अनुमानतः ३ लाख २५ सहस्र लाख करोड़ रुपये का बड़ा रक्षा समझौता होने की संभावना है । इस समझौते के अंतर्गत भारत को ११४ राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त होंगे । इससे वायु सेना की क्षमता एवं तकनीकी स्तर में बड़ी वृद्धि होगी । २. अब होने वाले समझौते के अनुसार फ्रांस के ‘डसॉ एविएशन’ प्रतिष्ठान के २४ ‘सुपर राफेल’ (‘एफएफ-५’) विमान वर्ष २०३० में भारत को प्राप्त होंगे । इन विमानों में परमाणु बम वहन करने की क्षमता है । अन्य विमान ‘एफएफ-४’ श्रेणी के होंगे । वे वर्ष २०२८-२०२९ में प्राप्त होंगे । (वर्तमान में भारत के पास ‘एफएफ-३’ श्रेणी के लड़ाकू विमान हैं ।) |
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !