आवासीय भूमि में नियमों के विरुद्ध चर्च के निर्माण का आरोप !

गोदावरी (आंध्रप्रदेश) – आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में ‘कलवरी चर्च फाऊंडेशन’, इस ईसाई मिशनरी संगठन द्वारा जिस भूमि पर केवल आवासीय निर्माणकार्य करने की मान्यता है, ऐसी भूमि पर एक बडे चर्च का निर्माण करने की घटना सामने आई है । ‘लीगल राइट्स प्रोटेक्शन फोरम’ (‘LRPF’) ने ‘कलवरी चर्च फाऊंडेशन’ पर आवासीय अनुमति पत्र (Residence Permit) का दुरूपयोग कर वहां चर्च बनाने का आरोप लगाया है । ‘एल्.आर्.पी.एफ्’ ने जिलाधिकारी से इस अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है ।
Illegal church on residential land? @lawinforce has demanded for immediate action against Missionary Org Calvary Temple Foundation in West Godavari district, Andhra Pradesh! 📢
These unauthorized structures often lead to forced conversions.
In reality, why does the need for… pic.twitter.com/QHHd5vDiL6
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 14, 2026
१. इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ‘कलवरी फाऊंडेशन’ ने इस भूमि पर आवासीय घरों के निर्माण के स्थान पर एक बडे चर्च का निर्माण कर वहां सार्वजनिक सभाएं तथा क्रिसमस के कार्यक्रमों का आयोजन करना आरंभ किया । केवल आवासीय उपयोग के लिए मान्यता प्राप्त इस भूमि का रूपांतरण सार्वजनिक प्रार्थनासभा के स्थान में किया गया है ।
२. ‘एल्.आर्.पी.एफ्’ के महासचिव ए.एस्. संतोष ने आरोप लगाया है कि ईसाई मिशनरी कानूनी नियमों की अनदेखी कर आक्रामक पद्धति से अपना विस्तार करते हैं, साथ ही किसी ने उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, तो वे उन्हें ‘धार्मिक लक्ष्य’ बनाए जाने का भ्रम फैलाते हैं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकायतें करते हैं ।
३. भाग्यनगर के ‘कलवरी चर्च’ के संस्थापक तथा पादरी पी. सतीश कुमार इस चर्चसंस्था का नेतृत्व करते हैं । यह संस्था ‘कलवरी बाइबल कॉलेज’, ‘कलवरी हॉस्पिटल’ एवं ‘कलवरी स्कूल्स’ चलाती है । इस संस्था का आंध्रप्रदेश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ईसाई कार्यकलापों में बडा प्रभाव है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
विद्यालय की बस पर पेड गिरने से छात्र की मृत्यु के प्रकरण में मुंबई महानगरपालिका की जांच समिति का निष्कर्ष !