#Boycott_INDvsPAK
पुणे में हिन्दू जनजागृति समिति की भारत सरकार से आंदोलन के माध्यम से मांग

पुणे , १३ फरवरी (वार्ता) – पाकिस्तान के परराष्ट्र मंत्रालय ने १५ फरवरी २०२६ को होने वाले ‘ ICC T20 World Cup ’ में भारत के साथ खेलने की सहमति दर्शाई है, किंतु भारत को इस प्रस्ताव में नहीं फंसना चाहिए । ‘खुन के धब्बे क्रिकेट की जर्सी से नहीं छिपाए जा सकते’, जब तक सीमा पार से होने वाला आतंकवाद नहीं रुकता, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई भी संबंध नहीं रखने चाहिए, ऐसी दृढ भूमिका भारत सरकार ले, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति ने आंदोलन में की । यह आंदोलन राजाराम पुल, सिंहगढ मार्ग पर १३ फरवरी को हुआ । इस आंदोलन में अनेक राष्ट्रप्रेमी नागरिक तथा हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।
Is refusing a handshake before the match enough to wash away blood on our soil? 🤝❌
Will that alone honor the lives lost in Pulwama, Pahalgam, and countless attacks on our jawans and civilians?
Symbolic gestures aren’t justice.
No Cricket With Terror Country!!!… pic.twitter.com/JZtBfIrHLd
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) February 13, 2026
इस आंदोलन में सनदी लेखापाल एवं अधिवक्ता सर्वेश मेहेंदळे, भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव श्रीमती उज्ज्वला गौड, हिन्दू जनजागृति समिति की अधिवक्ता (श्रीमती) मुग्धा बिवलकर, समिति के श्री.पराग गोखले,हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के पुणे जनपद संयोजक श्री.सचिन घुले आदि मान्यवर उपस्थित थे ।
खून और पानी साथ नहीं बह सकते,
तो क्रिकेट और आतंक भी साथ नहीं चल सकते। 🇮🇳राष्ट्र पहले, खेल बाद में!#Boycott_INDvsPAK #INDvsPAK
No Cricket With Terror Country🚩 दिल्ली गेट, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) में हुए आंदोलन के दौरान हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों व पदाधिकारियों द्वारा गगनभेदी… pic.twitter.com/iRo1QJRcgn
— Sunil Ghanwat 🛕🛕 (@SG_HJS) February 13, 2026
इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने पाकिस्तान की दोहरी नीति पर तीव्र आलोचना की तथा भारत के स्वाभिमान के लिए ये क्रिकेट मैच निरस्त करना कैसे अनिवार्य है, इस पर मार्गदर्शन किया, साथ ही ‘केवल इस बार ही नहीं, अपितु इसके पश्चात कभी भी भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलने चाहिए’, ऐसी मांग इस अवसर पर श्री. सचिन घुले ने की ।
‘केवल क्रीड़ांगन पर हस्तांदोलन टालकर निषेध करना पर्याप्त नहीं है, अपितु पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच ही निरस्त होने चाहिए । सैनिकों का खुन बहते समय क्रिकेट खेलना, यह उनका घोर अपमान है’, इन शब्दों में समिति ने सरकार का आवाहन किया ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान की ओर से आतंकवादी आक्रमण होते समय ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? जो राष्ट्रप्रेमी नागरिकों को समझ आता है, वह भारतीय क्रिकेट नियामक मंडल (BCCI) को क्यों समझ नहीं आता ? |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l