Swami Ramdev Baba : धर्मयुग की स्थापना हेतु सनातन संस्था महान प्रयास कर रही है !

  • योगऋषि स्वामी रामदेवजी द्वारा गोवा की यात्रा के समय सनातन संस्था के प्रति गौरवोद्गार

  • अत्यंत पवित्र आत्मा के स्वामी सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का आशीर्वाद प्राप्त होने पर योगऋषि स्वामी रामदेवजी का कृतज्ञतापूर्ण वक्तव्य

योगऋषि स्वामी रामदेवजी से चर्चा करते समय श्री. चेतन राजहंस,  प्रो. महावीर श्रीश्रीमाळ एवं  श्री. आनंद जाखोटिया

पणजी (गोवा) – गोमंतक परशुराम भूमि है । इस भूमि का गाय से प्रत्यक्ष संबंध है । गोवा में छत्रपति शिवाजी महाराजजी का राज्य था । गोवा राज्य की एक विशेष बात मैं बताना चाहता हूं । यहां सनातन की शुद्ध संस्था कार्यरत है, जिसे सनातन संस्था कहा जाता है । मैंने गुरुदेव डॉ. आठवलेजी (सनातन संस्था के संस्थापक) का आशीर्वाद भी प्राप्त किया है । वे एक पवित्र आत्मा हैं !

वाणी, आहार, विचार, व्यवहार एवं स्वभाव, इन सभी में सनातन धर्म उतरना चाहिए, इसके लिए सनातन संस्था कार्य कर रही है । सनातन धर्म के शाश्वत सिद्धांत किसी एक वर्ग या जाति तक सीमित नहीं हैं; अपितु वे संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए हैं । सनातन धर्मयुग की स्थापना हो, इसके लिए सनातन संस्था बहुत बडा प्रयास कर रही है, योगऋषि स्वामी रामदेवजी ने यहां ऐसे गौरवोद्गार व्यक्त किए ।

पणजी में ‘इंडिया इंटरनेशनल आयुर्वेद एंड वेलनेस एक्सपो एंड समिट २०२६’ कार्यक्रम के पश्चात वे प्रसारमाध्यमों से बातचीत कर रहे थे । इसके अंतर्गत योगऋषि स्वामी रामदेवजी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, पुलिस कर्मचारी तथा सभी सरकारी अधिकारियों के लिए पणजी के योग-सेतु में विशेष योगवर्ग का आयोजन किया था । उस समय योगऋषि स्वामी रामदेवजी यह वक्तव्य दे रहे थे ।

सनातन संस्था द्वारा योगऋषि स्वामी रामदेवजी एवं आचार्य बालकृष्णजी से सद्भावना भेंट !

सनातन संस्था की ओर से योगऋषि स्वामी रामदेवजी तथा आचार्य बालकृष्णजी से सद्भावना भेंट की गई । इस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस, हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश राज्य समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया तथा प्रो. महावीर श्रीश्रीमाळ उपस्थित थे ।